फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cyclist seriously injured after being hit by car

Sant Kabir Nagar News: कार की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर

Thu, 25 Sep 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 25 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cyclist seriously injured after being hit by car
धनघटा/महुली। महुली थाना क्षेत्र के महुली-सिसवनिया मार्ग पर बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे के आसपास एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से साइकिल सवार एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में सीएचसी नाथनगर ले जाया गया है। जहां हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के घोलवा गांव निवासी धर्मेंद्र बिजली का मिस्त्री है। बुधवार को करीब तीन बजे वह किसी के घर का लाइट ठीक करके अपने गांव घोलवा जा रहा था। जैसे ही वह जोतखापुर गांव के निकट पहुंचा। उसी दौरान एक अनियंत्रित कार चालक ने उसे ठोकर मार दिया। जिसके कारण वह साइकिल से उछलकर सड़क के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोग उसे नाथनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पहले जिला अस्पताल बाद में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed