{"_id":"6712aacd38221c496b0427d6","slug":"cutting-before-u-turn-poses-a-danger-of-accident-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-122486-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यू-टर्न से पहले मार रहे कट दुर्घटना का बना खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यू-टर्न से पहले मार रहे कट दुर्घटना का बना खतरा
Sat, 19 Oct 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर रोड स्थित ओवरब्रिज से उतरने के दौरान राहगीर यू टर्न से पहले ही कट मार दे रहे हैं, जबकि कुछ ही दूरी पर टर्न के लिए मार्ग बना है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यातायात पुलिस भी इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
शहर के वैसे तो कई जगह यू-टर्न बना है, ताकि लोग बीच से कट कर वाहन न ले जाए, लेकिन लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी शहर के मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज के पास है। यहां धनघटा की ओर से आने वाले आजाद चौक जाने की बजाय, बगल से ही कट कर वाहन ले जा रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व एसपी ने यहां पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की थी, लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि लोग वाहन ओवरब्रिज खत्म होते ही मुड़ जा रहे हैं।
इससे जहां दूसरे तरफ से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी बढ़ गई वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई हैं। शहर के निवासी उमेश कुमार, सीबू आदि ने कहा कि यू टर्न की बजाय बीच में ही लोग कट मार दे रहे हैं। इससे दिक्कत बढ़ गई है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।