फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cut one tree, Punishment for 100 tree plantation

बिना परमिट के महुआ के पेड़ की कटान एसडीएम ने पकड़ा

Tue, 30 Jul 2019 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Cut one tree, Punishment for 100 tree plantation
हरा पेड़ काटने पर 100 पौधे लगाने का ‘दंड’
विज्ञापन

पेड़ काटने जाने की सूचना पर खुद ही पैतवलिया पहुंचे एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। पेड़ों का कटान रोकने के लिए एसडीएम धनघटा ने मंगलवार को एक नई नजीर पेश करते हुए पकड़े गए ठेकेदार को सौ पौधे लगाने का दंड दिया। इस कार्य की निगरानी का जिम्मा पौली चौकी के इंचार्ज को सौंपा गया है।
दरअसल, एसडीएम धनघटा प्रमोद कुमार को मंगलवार को पौली क्षेत्र के पैतवलिया के समीप बिना अनुमति के महुआ का हरा पेड़ काटने की खबर मिली। वे तत्काल मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि ठेकेदार नदीम अहमद से जब पेड़ काटने का वन विभाग की तरफ से परमिट मांगा तो उसने बताया कि बरसात में पेड़ गिर गया था। ऐसे में बिना अनुमति लिए ही इसे कटवा दिया। मौके पर ट्राली पर लदा कटा पेड़ भी था। ऐसे में ट्रैक्टर-ट्राली और लकड़ी को पौली पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया। ठेकेदार को एक माह में 100 पौधे लगाने का निर्देश दिया। ठेकेदार के पौधरोपण कार्य की निगरानी स्थानीय पुलिस चौकी के प्रभारी द्वारा की जाएगी। पौधों की फोटो खींचकर उपलब्ध भी करानी होगी।
विज्ञापन

परमिट लेकर काटने पर लगाने होंगे 10 पौधे
एसडीएम ने बताया कि हरे पेड़ों के कटान के लिए यदि वन विभाग द्वारा काटने का आदेश भी दिया गया होगा तो उसे भी संबंधित ठेकेदार को 10 पौधे लगाकर फोटोग्राफी करानी होगी। ऐसा न करने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed