{"_id":"69e664af0541b2d36c01cf8d","slug":"cultural-performances-galore-at-the-annual-festival-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149393-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
विज्ञापन
माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में पुरस्कार के साथ विद्यार्थी। स्रोत-सू
संतकबीरनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. आशाराम ने विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
डॉ. प्रीति सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने शैक्षिक सत्र 2025-26 वार्षिक क्रीक्षा समारोह की आख्या तथा सह-समारोहक डॉ. संतोष कुमार चंद ने महाविद्यालय की संक्षिप्त वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। महाविद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत, काव्यपाठ, लोकगीत आदि विविध सांस्कृतिक कार्यों की प्रस्तुति की।
इस अवसर पर वार्षिक क्रीडा समारोह में चैंपियन कुमारी श्वेता चौरसिया तथा उप चैंपियन कुमारी ज्योति भास्कर सहित विजयी छात्राओं, महाविद्यालय में सभी विषयों की विभागीय परिषदों द्वारा आयोजित भाषण, सामान्य ज्ञान तथा निबंध प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक परिषद एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विश्वविद्यालयीय परीक्षा वर्ष 2025 में महाविद्यालय स्तर पर सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली बीए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं क्रमशः अंजना मौर्या, अंशिका मिश्रा एवं लक्ष्मी पांडेय को तथा समारोह में उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को प्राचार्य ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. आशाराम ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आज संसाधनों की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है पूर्ण ईमानदारी के साथ संकल्पित होकर कार्य करने की। यदि हम अपने दायित्वों के प्रति पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहते हैं तो हमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।