{"_id":"647a2b4e5b26f08cd904b9d4","slug":"cultural-activity-khalilabad-news-c-7-1-191389-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरातत्व इकाई के जरिये संगोष्ठी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरातत्व इकाई के जरिये संगोष्ठी होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सद्गुरु कबीर के 625वें जन्मोत्सव पर कबीर चौरा परिसर स्थित ताना बाना केंद्र में तीन जून को दोपहर दो बजे से क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई गोरखपुर व सद्गुरु कबीर सत्संग न्यास के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी गोरखपुर राम विनय व आदेश सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि दो से चार बजे तक वर्तमान समय में कबीर के विचारों की जरूरत विषय पर संगोष्ठी होगी, जिसमें गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर रामदरश राय, गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन विभाग के डॉक्टर रजवंत राव, मध्यकालीन इतिहास विभाग गोरखपुर विश्वविद्यालय के डॉक्टर चंद्र भूषण अंकुर तथा कबीर विचारक प्रयागराज के डॉक्टर आरपी गौतम विचार रखेंगे। इसके साथ ही कबीर संगीत प्रस्तुति कबीर बैंड गोरखपुर के जरिये और कलावीथिका व फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा।