संतकबीरनगर। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता एवं आध्यात्मिक गुरु रविशंकर का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान गीत, संगीत के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए। साथ ही केक काटा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व गुरु पूजा के साथ हुई। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक अमित जैन और सुभाष गुप्ता ने गुरु पूजा कराई और गुरु के महत्व के बारे में बताया। कहा कि गुरु व्यक्ति नहीं अपितु एक विशुद्ध चेतना होते हैं, जिनके जीवन में आने से दिव्यता आती है। उन्होंने बताया कि किस तरह से अपने जीवन में सुदर्शन क्रिया को अपना कर हम स्वस्थ और प्रसन्न रहने के साथ-साथ तनाव, अवसाद एवं हाइपरटेंशन से मुक्त हो सकते हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सुनील गुप्ता ने ध्यान के महत्व के बारे में बताते हुए गुरुदेव की आवाज में सबको ध्यान भी कराया। कार्यक्रम का संचालन विनीत चड्ढा ने किया। इस दौरान पवन जायसवाल, मनोज सिंह, रीतू जैन, नमिता चड्ढा, नेहा जायसवाल, ममता श्रीवास्तव, मीनू जैन, श्वेता जैन, ममता जैन, कविता चड्ढा, मनीषा रूंगटा आदि मौजूद रहे।