फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth accident

हादसे में युवक की मौत

Sun, 29 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 29 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth accident
एक्सीडेंट। - फोटो : amar ujala
 धनघटा- उमरिया मार्ग पर लहुरेगांव के समीप शनिवार की शाम दो बाइकों की आपस में हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को निकट के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। बाद में खबर पर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन

 क्षेत्र केचपरापूर्वी गांव के निवासी 25 वर्षीय दिलीप पुत्र मोतीलाल और दुर्गेश एक ही बाइक पर सवार होकर धनघटा से अपने घर जा रहे थे। बाइक दिलीप चला रहे थे। वह लोग अभी लहुरेगांव के समीप पहुंचे ही थे। उसी दौरान सामने से गुजरी एक बाइक से सीधी टक्कर हो गई। इसमें दिलीप और दुर्गेश घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक चालक बचकर भाग निकला। घटना के बाद अगल बगल के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। लोग घायलों को अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे, इसी बीच दिलीप की मौत हो गई। घायल दुर्गेश को मामूली चोट आई थी, लोग उसे निकट के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने गई। एसओ रमेश यादव ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक तहरीर नही मिली, जैसे ही तहरीर मिलेगी, केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed