फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   young boy ijured in rampage

रंजिश में युवक को पीटा, ट्राॅमा संंेटर में भर्ती

Fri, 29 Apr 2016 12:19 AM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Fri, 29 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
young boy ijured in rampage
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर के कोतवाली क्षेत्र के भदाह गांव में बारात जा रहे एक युवक की रंजिश में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक का ट्रामा सेंटर लखनऊ में उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के भोयर गांव निवासी चंद्र प्रकाश उपाध्याय का आरोप है कि 18 अप्रैल को  उसके गांव के अशोक कुमार की शादी थी। बारात कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भदाह गांव में गई थी।
विज्ञापन

बारात में शामिल होने के लिए उसका बेटा सत्य नारायण उपाध्याय भी गया था।
आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण रास्ते में गांव के ही उमेश कुमार, वृज किशोर, विरेंद्र मणि, ललित और उसके बेटे को घेर कर रोक लिया और उनके बेटे सत्या नारायण को हत्या की नियत से मारापीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। बारात गए रामचंदर, राकेश, दयाशंकर आदि ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी तमंचे से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में घायलावस्था में लोग बेटे को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार करने के बाद सिर में गंभीर चोट बता कर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसी दिन बेटे सिर का आपरेशन हुआ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।  गुरुवार को पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों पर मारपीट, जानमाल की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed