फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   yong woman died in road accident

पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रही युवती का हादसे में मौत

Mon, 18 Jun 2018 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 18 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
yong woman died in road accident
रोड एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
कांटे। पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रही पिपरा कला गांव की एक युवती की गोंडा में हुए हादसे में मौत हो गई। जैसे ही युवती के मौत की सूचना घर वालो को हुई ,वैसे ही कोहराम मच गया। सूचना के बाद युवती के परिजन गोंडा के लिए रवाना हो गए।   
विज्ञापन

 पिपरा कला निवासी 22 वर्षीय दीक्षा जायसवाल  पुत्री पुरुषोत्तम जायसवाल सोमवार को भोर में गांव के ही 19 वर्षीय आनंद की बाइक से उसकी बहन 21 वर्षीय  रेनुका के साथ फैजाबाद पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रही थी। आनंद बाइक चला रहे थे और दोनों युवतियां पीछे बैठी हुई थी।  जैसे ही लोग  गोंडा जनपद  के कटरा ओवरब्रिज के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान बाइक पर पीछे बैठी दीक्षा जायसवाल अचानक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटे आई कान, मुंह के रास्ते खून निकलने लगा। हादसे में बाद भाई आनंद और बहन रेनुका घबडा गई। आनंद ने अपने किसी परिचित के पास फोन करके बुलाया और निजी वाहन से अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने घायल दीक्षा को मृत्यु घोषित कर दिया  । उसके बाद  घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दिया ।  सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। पीड़ित मां और बहन  का रो- रो कर बुरा हाल था । घटना की जानकारी होने के बाद पिता घर से कटरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed