फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman's suicide

युवती ने की आत्महत्या

Sun, 16 Oct 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 16 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Woman's suicide
युवती के घर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
युवती ने की आत्म हत्या 
विज्ञापन

घर पर आए एक युवक से बातचीत के बाद उठाया कदम
घर में धुआं उठता देख मां- बहन के शोर पर जुटे गांव वाले
घटना की वजह जानने के प्रयास में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो      
हैंसर। हैंसर बाजार में रविवार को एक युवती आग लगाकर जान दे दी। दरवाजे पर बैठी मां- बहन जब घर में धुआं उठते देखी तो शोर मचाकर अंदर से बंद दरवाजे को खोलने का प्रयास करने लगी। अगल- बगल के लोग पहुंच कर दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवती जल कर मरी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।       
हैंसर बाजार निवासी योगेंद्र वर्मा और उनका पुत्र राहुल वर्मा दिल्ली में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घर पर उनकी पत्नी मालती, पुत्री प्रिया 18 वर्ष, मोनिका 15 वर्ष रहती है। रविवार को मां- बेटी दरवाजे पर बैठ कर आपस में बातचीत की। उसके बाद प्रिया घर के अंदर चली गई और दरवाजा बंद कर ली। थोड़ी देर बाद जब घर के अंदर धुआं उठता दिखा तो मालती चिल्ला कर दरवाजा खोलने के लिए प्रिया को आवाज देने लगी, लेकिन अंदर से न तो आवाज आई और न ही दरवाजा खुला। उसके बाद अगल बगल के लोग एकत्र हो गए दरवाजा जबरन तोड़ दिया गया। अंदर प्रिया जलकर मरी पड़ी थी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लाश को कब्जे लेकर थाने चली आई। घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं हो रही थी। कुछ लोग चर्चा कर रहे थे कि प्रिया की शादी उसके मां बाप कही तय कर दिए थे, जबकि प्रिया वहां शादी करना नहीं करना चाहती थी। चर्चा तो यह भी हो रही थी घटना के पूर्व एक युवक उसके घर आया था और प्रिया और उसकी मां से कुछ देर तक बातचीत भी किया था। उस युवक के जाने के बाद ही प्रिया कमरे में गई और फिर आत्म हत्या कर लिया। एसओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया  कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन

         
खुदकुशी के लिए उकसाने का युवक पर केस दर्ज
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के हैंसर बाजार में युवती के जरिए आत्म हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने उसी गांव के एक युवक के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। हैंसर बाजार निवासी मालती देवी पत्नी योगेंद्र वर्मा का आरोप है कि उसकी लड़की प्रिया से बगल का ही रहने वाला युवक प्रिंस पुत्र नागेंद्र वर्मा बहला फुसला कर शादी करना चाहता था। रविवार को वह उसके घर पर आया और शादी के लिए उसके ऊपर दबाव बनाने लगा। जब शादी से इंकार कर दी तो वह प्रिया को आत्म हत्या करने के लिए उकसा कर चला गया। आरोप था कि उसके जाने के बाद ही बेटी प्रिया ने कमरे में आग लगाकर जान दे दी। एसओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी प्रिंस के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed