फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   woman pradhan looted

बदमाशों ने महिला प्रधान से लूटी रकम

Tue, 28 Jun 2016 11:35 PM IST
santkabirnagar
santkabirnagar Updated Tue, 28 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
woman pradhan looted
अपराध् - फोटो : ambrish mishra
संतकबीरनगर। शहर की एनडी पांडेय गली के पास यूनियन बैंक के सामने एक महिला ग्राम प्रधान और उसके बेटे से बदमाशों ने 99,000 रुपये लूट लिए और पुरानी सब्जी मंडी के रास्ते भाग निकले। साथ में मौजूद प्रधान के बेटे ने कुछ दूर तक पैदल दौड़ते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन फिसल कर गिया और बाइक सवार बदमाश भागने में सफल रहे। दिनदहाड़े शहर में हुई लूट की घटना से सनसनी फैल गई। खबर पाते ही एसपी, सीओ और कोतवाल, स्वॉट टीम के लोग मौके पर पहुंच गए। बैंक के सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों की पहचान में पुलिस जुट गई थी।
विज्ञापन


बेलहर विकास खंड के ग्राम पंचायत मुंडेरी की प्रधान एवं रतनापार की निवासी नूरजहां मंगलवार को अपने पति तुफैल अहमद, बेटे अनवार अहमद के साथ खलीलाबाद आई थीं। वह बेटे की बाइक पर पीछे बैठ कर और उनके पति अपने दोस्त कुसुरु कला गांव निवासी सफीकुल्लाह के साथ दूसरी बाइक से आए थे। इसके अलावा ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी चंद्रशेखर सिंह भी अपनी बाइक से आए थे। सभी लोग शहर स्थित यूनियन बैंक की शाखा में गए। जहां प्रधान और सेक्रेटरी के संयुक्त खाते से राज्य वित्त मद से गांव में विकास कार्य कराने के लिए 99,000 रुपये निकाला। बैंक से निकाले गए रुपये को लेकर प्रधान अपने बेटे के साथ बाहर निकल गईं। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे खड़ी बाइक की डिकी को जैसे ही बेटे ने खोला और प्रधान ने उसमें रकम को रखने की कोशिश की, उसी बीच एक बदमाश पैसा छीन लिया।
विज्ञापन


दूसरा बदमाश बाइक स्टार्ट किए था और दोनों बदमाश पुरानी सब्जी मंडी के रास्ते भाग निकले। प्रधान का बेटा अनवार अहमद शोर मचाते हुए कुछ दूर तक पैदल दौड़ कर बदमाशों का पीछा किया, लेकिन फिसल कर गिर गया और बदमाश भागने में कामयाब रहे। उसी बीच पति और उसके दोस्त भी पहुंच गए। घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। पीड़ित प्रधान नूरजहां, बेटा अनवार अहमद और पति तुफैल अहमद ने लूट की घटना की यही कहानी बताई। बाद में सूचना होने पर प्रधान के पति के कुछ परिचित भी वहां पहुंच गए। घटना की सूचना पर तत्काल कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह पहुंचे। बाद में सीओ आरके सिंह और स्वॉट टीम प्रभारी संतोष तिवारी, औद्योगिक नगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी, कांटे चौकी इंचार्ज रामभवन यादव आदि पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित परिजनों से बारी-बारी से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। आस-पास के दुकानदारों से भी घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने यूनियन बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें एक युवक को देखकर पीड़ित प्रधान और उसके बेटे ने वारदात करने वालों में से एक बदमाश के होने की पहचान की। पुलिस ने उस युवक का पता लगाने और उसके पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा। जल्द ही पूरे पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed