फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   wo lakh cash stolen in the practitioner

व्यवसायी का दो लाख नकदी चोरी

Wed, 13 Dec 2017 12:54 AM IST
संतकबीरनगर ब्यूरो
संतकबीरनगर ब्यूरो Updated Wed, 13 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
wo lakh cash stolen in the practitioner
crime scene - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। शहर के बरदहिया बाजार में स्थिति कपडे़  के व्यवसायी का दो लाख नकदी और कागजात चोरी हो गया। पीड़ित ने मंगलवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


    बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के सिकरा खुर्द गांव निवासी नर्वदेश्वर पांडेय पुत्र नरसिंह पांडेय प्रत्येक रविवार और सोमवार को शहर के बरदहिया बाजार में स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास कपडे़ की दुकान लगाते हैं। पीड़ित नर्वदेश्वर पांडेय ने बताया कि रविवार को वह अपनी दुकान लगाए थे। अचानक उसकी दुकान के काउंटर से दो लाख नगदी और जीएसटी के कागजात आदि चोरी हो गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर वह अवाक रह गया और पहले अपने स्तर से इधर- उधर खोजबीन की,लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दिया। पूर्वांचल की कपडे़ की सबसे बड़ी मंडी में व्यवसायी का पैसा चोरी होने से अन्य व्यवसाईयों में हडकंप मच गया।कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बरदहिया बाजार से कपड़ा व्यवसायी नर्वदेश्वर पांडेय की दुकान से दो लाख नकदी चोरी होने की सूचना मिली तो मामले की जांच पड़ताल शुरु की गई। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed