{"_id":"5a302d054f1c1b4e718b8c82","slug":"wo-lakh-cash-stolen-in-the-practitioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी का दो लाख नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी का दो लाख नकदी चोरी
संतकबीरनगर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime scene
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। शहर के बरदहिया बाजार में स्थिति कपडे़ के व्यवसायी का दो लाख नकदी और कागजात चोरी हो गया। पीड़ित ने मंगलवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के सिकरा खुर्द गांव निवासी नर्वदेश्वर पांडेय पुत्र नरसिंह पांडेय प्रत्येक रविवार और सोमवार को शहर के बरदहिया बाजार में स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास कपडे़ की दुकान लगाते हैं। पीड़ित नर्वदेश्वर पांडेय ने बताया कि रविवार को वह अपनी दुकान लगाए थे। अचानक उसकी दुकान के काउंटर से दो लाख नगदी और जीएसटी के कागजात आदि चोरी हो गया।
घटना की जानकारी होने पर वह अवाक रह गया और पहले अपने स्तर से इधर- उधर खोजबीन की,लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दिया। पूर्वांचल की कपडे़ की सबसे बड़ी मंडी में व्यवसायी का पैसा चोरी होने से अन्य व्यवसाईयों में हडकंप मच गया।कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बरदहिया बाजार से कपड़ा व्यवसायी नर्वदेश्वर पांडेय की दुकान से दो लाख नकदी चोरी होने की सूचना मिली तो मामले की जांच पड़ताल शुरु की गई। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश भी कर दिया जाएगा।