फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   With girlfriend betrayed husband

प्रेमिका संग पति को पकड़वाया

Sun, 25 Sep 2016 11:44 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 25 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
With girlfriend betrayed husband
 मिस्डकॉल से शुरू हुई बातचीत के बाद एक शख्स दसवीं कक्षा की इस छात्रा को भगाकर बहन के घर ले आया। रविवार को जैसे ही पत्नी को भनक लगी, उसने सूचना देकर पुलिस बुलाकर दोनों को पकड़वा द‌िया। छात्रा का आरोप था कि युवक उसे बरगला कर साथ लाया और उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपनी बहन के घर से पकड़े गए सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पत्नी अधिक समय तक मायके में ही रहती है। उसके पास दो बच्चे भी है। पत्नी की रुसवाई से वह परेशान था। एक प्राइवेट कंपनी में वह नौकरी भी करता है। तीन महीने पहले मिस्डकॉल से बातचीत आजमगढ़ की रहने वाली दसवीं की छात्रा से शुरू हुई। उसके बाद उसने पांच दिन पूर्व उसे बुलाया और वहीं से साथ दोनों गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। फिर प्रेमिका छात्रा को लेकर कोतवाली क्षेत्र में अपनी बहन के घर पहुंचा। किसी ने इसकी जानकारी उसकी पत्नी को दे दिया। पत्नी अपने मायके वालों के साथ उसके बहन के घर पहुंच गए।
विज्ञापन


जहां से पुलिस उसे प्रेमिका के साथ पकड़ कर कोतवाली लाई। बार-बार छात्रा से बचाव करने की गुहार लगा रहा था। जबकि छात्रा का आरोप था कि उसके गांव के एक युवक से इसका पहले से संपर्क था। धोखे से शख्स सहेली के बहाने उसे लेकर अपनी बहन के घर पहुंच गया, जहां उसके साथ रेप भी किया। वहीं युवक की पत्नी अपने पति के चरित्र पर उंगली उठा रही थी। सास,ससुर और पति की प्रताड़ना की वजह से ही मायके में बच्चों के साथ गुजारा करने की दुहाई दे रही थी। एसआई अवधेश पांडेय ने बताया कि छात्रा को बहला फुसला कर भगाने के मामले में आजमगढ़ के बरदह थाने में मुकदमा दर्ज है। वहां की पुलिस और छात्रा के घरवालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed