{"_id":"570d3eed4f1c1b660f4a6ab8","slug":"westerly-wind-made-the-fire-worse","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछुआ हवा ने आग को बनाया विकराल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पछुआ हवा ने आग को बनाया विकराल
sant kabir nagar
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
गंगैचा गांव में आग से घर जलने के बाद अपने सामानों को तलाशते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले में आग का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। इन घटनाओं मे पछुआ हवा के चलते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जिसमें 2500 बीघे गेहूं की फसल के साथ 40 से अधिक घर ,ट्रैक्टर और बागीचा जल गया। धनघटा क्षेत्र में एक मकान में चार सिलिंडर फटने से आग बुझाने वाले लोग सहम गए। अब्बासगंज में आग बुझाने की कोशिश में एसओ बखिरा दिनेश यादव और रामकेत मामूली रूप से झुलस गए।
लोहरौली एवं सेमरियावां प्रतिनिधियों के अनुसार सेमरियावां स्थिति इस्लामाबाद के पास से लगी आग तेज हवा के साथ फैलती चली गई। दरियाबाद सड़क को पार करके आग जातेडीहा, दुबौलिया, गंगैचा,परसाशेख,छंगुलिया बंगुलिया तक पहुंच गई और इससे मूडाडीहा बेग, टेंकसा- टेंकसी,पकड़ीआराजी, अब्बासगंज, पिपरा गोविंद और दुधारा के सीवान में गेहूं की फसल जल गई। मूडाडीहा बेग में करीब 20 लोगों के घर जल गए। दुबौलिया और जातेडीहा में भी एक-एक झोपड़ी जल गई। फायर ब्रिगेड ने गांव के लोगों के सहयोग से पांच घंटे में आग बुझाई। इन क्षेत्रों में आग से करीब 2400 से अधिक बीघे गेहूं की फसल जल जाने का अनुमान है।
हैंसर एवं लोहरैया प्रतिनिधियों के अनुुसार बैजनाथपुर गांव के दक्षिण सीवान में किसी ने मंगलवार सुबह डंठल जला दिया। इससे आग बैजनाथपुर, चकिया, धुसवा, बिश्वभंरा, छितौनी होते हुए आग भैंसही गांव तक पहुंच गई। जिससे भैंसही निवासी राम उदय सिंह, रघुनाथ सिंह, शमशेर सिंह, उपेन्द्र सिंह, सुभाष, गिरजेश सिंह का घर जल गया। जंगशेर सिंह के मकान में रखे गए चार गैस सिलेंडर बारी-बारी से फट गए। जिससे आग बुझा रहे लोग बाल- बाल बचे। गोरखपुर जिले के विश्वभंरा गांव में मड़ाई करते समय ट्रैक्टर और थ्रेसर भी आग की चपेट में आ गया। इसी के साथ सात लोगों घर भी जल गए। भैंसही गांव में लगी आग पर देर शाम तक काबू नही पाया जा सका था। जबकि आग बुझाने में तीन फायर बिग्रेड की गाड़ी लगी हुई थी। डेफरा गांव के दक्षिण सीवान में आग लगने से पोखरा, मुडेंरा, माधोपुर गांव के कई किसानों की गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के घूरापाली गांव के दक्षिण सीवान में आग लगने के बाद थाने पर फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। वहीं दूसरी ओर प्रधान पुत्र अनिल निषाद के नेतृत्व में युवकों ने आग को रोकने के लिए काफी मशक्कत शुरू कर दी। दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जबकि घटनास्थल की ओर आ रही दमकल टीम की गाड़ी घूरापाली गांव के समीप पहुंचकर एक गड्डे में फंस गई। बाद में एसओ सुधीर सिंह ने सहजनवां से क्रेन मंगाकर वाहन को बाहर निकलवाया। आग की इस घटना में 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । किसान रामरतन यादव, इंद्रसेन तिवारी, गिरीश तिवारी ने बताया कि फसल जल जाने के कारण उनकी काफी क्षति हुई । यदि दमकल के भरोसे हम लोग बैठे होते तो आज पूरा गांव भी जलकर राख हो गया होता।
बघौली प्रतिनिधि के अनुसार बालू शासन में लगी आग से दो लोगों का घर और उसमें रखा सामान जल गया। कांटे प्रतिनिधि के अनुसार सेमरियावां क्षेत्र के सिंघोरवा दीगर में कंबाइन से निकली चिंगारी से लगी आग में करीब 30 बीघे गेहूं की फसल जल गई। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार निघुरी के सीवान में किसी ने डंठल में आग लगी दी। आग फैल कर बनेथू के सीवान तक पहुंच गई। गांव वालों ने आग बुझा लिया।