फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Westerly wind made the fire worse

पछुआ हवा ने आग को बनाया विकराल

Wed, 13 Apr 2016 12:01 AM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Wed, 13 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Westerly wind made the fire worse
गंगैचा गांव में आग से घर जलने के बाद अपने सामानों को तलाशते लोग। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर जिले में आग का कहर मंगलवार को भी जारी रहा।  इन घटनाओं मे पछुआ हवा के चलते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।  जिसमें 2500 बीघे गेहूं की फसल के साथ 40 से अधिक घर ,ट्रैक्टर और बागीचा जल गया। धनघटा क्षेत्र में एक मकान में चार सिलिंडर फटने से आग बुझाने वाले लोग सहम गए। अब्बासगंज में आग बुझाने की कोशिश में एसओ बखिरा दिनेश यादव और रामकेत मामूली रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन


लोहरौली एवं सेमरियावां प्रतिनिधियों के अनुसार सेमरियावां स्थिति इस्लामाबाद के पास से लगी आग तेज हवा के साथ फैलती चली गई। दरियाबाद सड़क को पार करके आग जातेडीहा, दुबौलिया, गंगैचा,परसाशेख,छंगुलिया बंगुलिया तक पहुंच गई और इससे मूडाडीहा बेग, टेंकसा- टेंकसी,पकड़ीआराजी, अब्बासगंज, पिपरा गोविंद और दुधारा के सीवान में गेहूं की फसल जल गई। मूडाडीहा बेग में करीब 20 लोगों के घर जल गए। दुबौलिया और जातेडीहा में भी एक-एक झोपड़ी जल गई। फायर ब्रिगेड ने गांव के लोगों के सहयोग से पांच घंटे में आग बुझाई। इन क्षेत्रों में आग से करीब 2400 से अधिक बीघे गेहूं की फसल जल जाने का   अनुमान है। 
विज्ञापन


हैंसर एवं लोहरैया प्रतिनिधियों के अनुुसार बैजनाथपुर गांव के दक्षिण सीवान में किसी ने मंगलवार सुबह डंठल जला दिया। इससे आग बैजनाथपुर, चकिया, धुसवा, बिश्वभंरा, छितौनी होते हुए आग भैंसही गांव तक पहुंच गई। जिससे भैंसही निवासी राम उदय सिंह, रघुनाथ सिंह, शमशेर सिंह, उपेन्द्र सिंह, सुभाष, गिरजेश सिंह का घर जल गया। जंगशेर सिंह के मकान में रखे गए चार गैस सिलेंडर बारी-बारी से फट गए। जिससे आग बुझा रहे लोग बाल- बाल बचे। गोरखपुर जिले के विश्वभंरा गांव में मड़ाई करते समय ट्रैक्टर और थ्रेसर भी आग की चपेट में आ गया। इसी के साथ सात लोगों घर भी जल गए। भैंसही गांव में लगी आग पर देर शाम तक काबू नही पाया जा सका था। जबकि आग बुझाने में तीन फायर बिग्रेड की गाड़ी लगी हुई थी। डेफरा गांव के दक्षिण सीवान में आग लगने से पोखरा, मुडेंरा, माधोपुर गांव के कई किसानों की गेहूं की फसल जल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के घूरापाली गांव के दक्षिण सीवान में आग लगने के बाद थाने पर फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। वहीं दूसरी ओर प्रधान पुत्र अनिल निषाद के नेतृत्व में युवकों ने आग को रोकने के लिए काफी मशक्कत शुरू कर दी। दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जबकि घटनास्थल की ओर आ रही दमकल टीम की गाड़ी घूरापाली गांव के समीप पहुंचकर एक गड्डे में फंस गई। बाद में एसओ सुधीर सिंह ने सहजनवां से क्रेन मंगाकर वाहन को बाहर निकलवाया। आग की इस घटना में 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । किसान रामरतन यादव, इंद्रसेन तिवारी, गिरीश तिवारी ने बताया कि फसल जल जाने के कारण उनकी काफी क्षति हुई । यदि दमकल के भरोसे हम लोग बैठे होते तो आज पूरा गांव भी जलकर राख हो गया होता।


बघौली प्रतिनिधि के अनुसार बालू शासन में लगी आग से दो लोगों का घर और उसमें रखा सामान जल गया। कांटे प्रतिनिधि के अनुसार सेमरियावां क्षेत्र के सिंघोरवा दीगर में कंबाइन से निकली चिंगारी से लगी आग में करीब 30 बीघे गेहूं की फसल जल गई। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार निघुरी के सीवान में किसी ने डंठल में आग लगी दी। आग फैल कर बनेथू के सीवान तक पहुंच गई। गांव वालों ने आग बुझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed