{"_id":"5ae214954f1c1b56098b690e","slug":"weapon-smuglers-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय असलहा तस्कर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरजनपदीय असलहा तस्कर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए असलहा तस्कर के बारे में एसपी कार्यालय में जानकारी देते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। स्वाट और धनघटा पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात बिडहरघाट पुल के पास अंतरजनपदीय असलहा तस्कर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनके पास से दो पिस्टल और एक तमंचा, कारतूस, मोबाइल और बाइक, नकदी आदि बरामद की। पकड़े गए असलहा तस्कर आजमगढ़ और अंबेडकरनगर जिले के निवासी हैं।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह और एसओ धनघटा संतोष तिवारी ने सूचना के आधार पर बिडहर घाट के पास से बाइक सवार तीन असलहा तस्करों को पकड़ा। पूछताछ में पकड़े गए असलहा तस्करों की पहचान संजय यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी जगरनाथ सराह थाना रानी सराय जनपद आजमगढ़ , संजय निषाद पुत्र संग्राम निषाद निवासी इमादपुर थाना बसखारी अंबेडकरनगर और प्रकाश निषाद पुत्र फिरतू निषाद निवासी हेनातपुर थाना बसखारी जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई।
तलाशी में पकड़े गए आरोपी संजय यादव और संजय निषाद के पास से 32 बोर का एक- एक पिस्टल, आठ कारतूस, खाली मैगजीन, मोबाइल व 550 रुपये, बाइक तथा आरोपी प्रकाश निषाद के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, मोबाइल और 200 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
पूछताछ में पकडे गए आरोपियों ने बताया कि उनके गैंग का नेतृत्व संजय यादव करते है,जो अपने साथी जेडी उर्फ जिलेदार यादव निवासी फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ से अवैध असलहे खरीदते है। संजय निषाद और प्रकाश निषाद के द्वारा अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर समेत आस-पास के जिलों के छोटे- छोटे सप्लायरों के माध्यम से अवैध असलहो की सप्लाई करते है।
बरामद असलहों को बेचने के लिए ले जा रहे थे और पकड़ लिए गए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। जबकि पुलिस टीम को 5000 रूपये का पुरस्कार दिया। इस दौरान एएसपी असित श्रीवास्तव और सीओ धनघटा अशोक मिश्र भी मौजूद रहे।
दोनों आंख के अंधे प्रकाश को मोहरा बना कर धंधे को दे रहे अंजाम
संतकबीरनगर। पुलिस के हाथ लगे तीनों आरोपियों ने कई अहम सुराग दिए हैं। स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि 15 साल पहले दुश्मनी वश प्रकाश निषाद की दोनों आंखों में तेजाब डाल दिए जाने से उसकी आंखें खराब हो गईं। कुछ साल से आरोपी प्रकाश निषाद का संबंध गोविंदशाह आलापुर में झोलाछाप संजय निषाद से हुआ।
प्रकाश के दोनों आंख से दिव्यांग होने का संजय निषाद ने लाभ उठाने की रणनीति बनाई और अवैध असलहों की खेप उसी के जरिए ठिकाने तक पहुंचाने का काम लेना शुरू कर दिया। आरोपी प्रकाश पर किसी का शक भी नहीं जा रहा था। संजय यादव के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं।
जबकि संजय निषाद के खिलाफ मारपीट, 110 जी और आर्म्स एक्ट तथा प्रकाश निषाद के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। इस गैंग ने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। यह गैंग असलहा कहां से ले आता है और किस- किस के माध्यम से बेचता है ,इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आजमगढ़ जिले निजामाबाद क्षेत्र के फरिहा निवासी जेडी उर्फ जिलेदार की तलाश शुरू कर दी गई है। उसके पकड़े जाने के बाद कुछ नई जानकारियां मिलेंगी।