{"_id":"575071b64f1c1b43661098f1","slug":"vehicle-thief-arrest-five-members-of-the-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाट और कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने गुरुवार को मोहम्मदपुर कठार गांव स्थित पुलिया के पास से अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस टीम ने चोरी के चार ट्रैक्टर, दो बाइक ,दो तमंचा, कारतूस और प्रेस का फर्जी परिचय पत्र मिला है। पकड़े गए वाहन चोर गैंग के सदस्य गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया जिले के निवासी है।
एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि सूचना के आधार पर स्वाट टीम प्रभारी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी और कांटे चौकी इंचार्ज रामभवन यादव ने सहयोगियों के साथ मिल कर मोहम्मदपुर कठार के निकट पुलिया से घेरेबंदी करके चोरी के चार ट्रैक्टर के साथ पांच लोगों को पकड़ा। कागजात मांगने वह लोग नहीं दिखा पाए। पूछताछ में पकड़े गए लोगों की पहचान देवेश उर्फ नरायन निवासी मेलेंदरी थाना खजनी, प्रवीण पांडेय निवासी मलाव थाना बेलीपार, भोला यादव निवासी प्रतापीपुर थाना ऊरुवा जनपद गोरखपुर तथा इसराइल निवासी सिंदुरिया विशुनपुर थाना अहिरौली जनपद कुशीनगर और रजत सिंह निवासी भैंसहा खुखुंदू जिला देवरिया के रुप में हुई। तलाशी में देवेश उर्फ नरायन के पास से हिसार हरियाणा का बना ड्राइविंग लाइसेंस, एक पिस्टल 32 बोर और कारतूस मिला। जबकि प्रवीण पांडेय के पास से 315 बोर का कट्टा कारतूस तथा ट्रैक्टर पर लदी एक बा बरामद हुई। इसके नेम प्लेट पर प्रेस लिखा हुआ था। जबकि भोला यादव के पास से बरामद ट्रैक्टर पर भी लदा एक बाइक मिला। पूछताछ में देवेश उर्फ नरायन ने बताया कि उसने स्वयं अपना नाम पता लिख कर प्रेस का फर्जी पहचान पत्र बनाया था। पूछताछ में देवेश उर्फ नरायन व प्रवीण पांडेय ने बताया कि दोनों मिलकर करीब एक माह पूर्व शाहरपुर क्षेत्र से सोनालिका ट्रैक्टर और 17 मई की रात पावर ट्रैक्टर शाहपुर से ही चुराया था। 25 दिन पहले सहजनवा थाना क्षेत्र से पावर ट्रैक्टर तथा खोराबार थाना क्षेत्र से एक पावर ट्रैक्टर और करीब 45 दिन पूर्व गोरखपुर कचहरी से दो बाइकों की चोरी की थी। चारों ट्रैक्टर और दोनों बाइकों को वह लोग बेचने के लिए नेपाल जा रहे थे। आगे बताया कि देवेश पूर्व में ट्रैक्टर चोरी के मामले में बिहार के आरा जिले गजराजगंज थाना क्षेत्र से वर्ष 2013 में तथा वर्ष 2009 में थाना सिटी जिला हिसार हरियाणा से बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि सूरज पांडेय निवासी मझगांवा थाना बेलीपार गोरखपुर के साथ मिलकर करीब एक माह पहले खलीलाबाद के बरदहिया बाजार से बाइक चुराया था। 18/19 मई की रात प्रवीण पांडेय के साथ एक ट्रैक्टर पावर टेक ट्राली के साथ कैम्यिरगंज से चोरी करके रजत सिंह और दशमेश पासवान को देने के लिए आया था,लेकिन हाईवे पर पुलिस ने दशमेश को ट्रैक्टर ट्राली के साथ पकड़ लिया था। जबकि रजत और प्रवीण अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल हो गए थे। एसपी ने आगे बताया कि आरोपी देवेश और प्रवीण के खिलाफ आस-पास के कई दर्जनों में चोरी तथा आर्म्स एक्ट के मुकदमें दर्ज है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ चोरी के वाहनों की बरामदगी और जालसाजी और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज करते हुए जेल भेजा गया। पुलिस टीम को 5000 रुपये का पुरस्कार दिया।
चोरी के बरामद वाहन
1- पावर ट्रैक्टर 439 नंबर यूपी 53 एबी 6300
2- पावर ट्रैक्टर 434 नंबर यूपी 53 एए-6160
3- पावर ट्रैक्टर 439 नंबर यूपी 57 यू-2363
4- सोनालिका डीआई 740 नंबर यूपी 53 जे-2023
5- हीरोहोंडा स्पलेंडर नंबर यूपी 52 के-8377
6- हीरो होंडा स्पलेंडर यूपी 53 एन-1767