फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two youths aboard a truck by bike grip

ट्रक की चपेट से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Fri, 30 Nov 2018 11:57 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Fri, 30 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two youths aboard a truck by bike grip
ट्रक की चपेट से बाइक सवार दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। मगहर के रैना पेपर मिल के पास नेशनल हाइवे पर बृहस्पतिवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और युवकों के घर पर सूचना भेजी।  
विज्ञापन

सिद्घार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के मथौरा निवासी देवी प्रसाद पुत्र रामसुरेश 24 साथी अशोक कुमार पुत्र हरिशचंद निवासी मथौरा 27 के साथ बाइक से गोरखपुर किसी काम से गए थे। वह बृहस्पतिवार की देर रात बाइक से लौट रहे थे। मगहर के रैना पेपर मिल के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों ट्रक के नीचे आ गए। देवी प्रसाद की मौके पर मौत हो गई, जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मगहर पुलिस चौकी के सिपाही पहुंच गए और एंबुलेंस से घायल अशोक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान अशोक की मौत हो गई। मृतक के पास मिले मोबाइल से पुलिसकर्मियों ने फोन कर घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही घर वाले जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed