फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two branch managers, including five cases of counterfeiting

दो शाखा प्रबंधक समेत पांच पर जालसाजी का केस दर्ज

Wed, 08 Feb 2017 12:06 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 08 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
 Two branch managers, including five cases of counterfeiting
- फोटो : self
हैंसर क्षेत्र के एक गांव की  रहने वाली महिला के नाम से किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज ली गई रकम हड़पने का आरोप शाखा प्रबंधकों व एक युवक पर लगाया है। एसपी के निर्देश पर धनघटा पुलिस ने दो बैंकों शाखा प्रबंधक समेत पांच पर जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के छपरा मगर्बी गांव निवासी लालती देवी पत्नी दयाराम का आरोप है कि उसे रकम की जरूरत  पड़ी तो वह आठ माह पहले पीएनबी की उमरिया बाजार शाखा के शाखा प्रबंधक से मिली। प्रबंधक के कहने पर उसने उस दौरान पास बैठे एक युवक को खतौनी और अन्य कागजात दो दिन बाद दे दिया। युवक उसे बैंक पर ले गया और बैंक के बाहर 20 हजार रुपये थमाते हुए कहा कि यही भुगतान हुआ है। रकम नाकाफी बताने पर युवक उसे पूर्वांचल ग्रामीण बैंक की शनिचरा बाजार शाखा लगा। चार दिन उसे बैंक के बाहर बुलाकर 15 हजार रुपये दिए और कहा कि इतना यहां कर्ज मिला है।
विज्ञापन


एक सप्ताह बाद युवक उसे लेकर पूर्वांचल बैंक की धनघटा शाखा पर गया और वहां भी बैंक के बाहर 20 हजार रुपये देकर कहां कि इतना ही ऋण यहां कराया गया है। जनवरी 2017 में जब वह पीएनबी उमरिया बाजार पर जाकर कर्ज जमा करने गई तो पता चला कि उसके नाम पर एक लाख 35 हजार रुपये कर्ज लिया गया है। इसी तरह पूर्वांचल बैंक की शनिचरा बाजार शाखा से 88 हजार और धनघटा शाखा से एक लाख 13 हजार रुपये उसके नाम से केसीसी पर कर्ज लिया गया है। आरोप है कि तीनों बैंकों से उसके केसीसी पर पता चला कि तीन लाख 36 हजार का कर्ज हुआ है और उसे सिर्फ 55 हजार रुपये ही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने गौरपार निवासी मनोज सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि गौरापार गांव निवासी मनोज सिंह और पूर्वांचल बैंक की शाखा शनिचरा बाजार और धनघटा के शाखा प्रबंधक व फील्ड अफसरों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। पीएनबी उमरिया बाजार के प्रबंधक की भूमिका की भी जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed