{"_id":"58f655d24f1c1ba34647198f","slug":"two-barati-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरा वाहन पलटा, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों से भरा वाहन पलटा, दो की मौत
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
रामजानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के चक बंजारी गांव के पास मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बारातियों से लग्जरी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे उसमें सवार 35 वर्षीय वीरेंद्र और 25 वर्षीय दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह बाराती घायल हो गए। घायलों को निकट के सीएचसी पर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
संतकबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर से ओरी गुप्ता अपने बेटे की शादी की बारात लेकर कलवारी के मनोहर गुप्ता के यहां जा रहे थे। कुछ बाराती लग्जरी वाहन में सवार थे। यह वाहन कुदरहा और गायघाट के बीच स्थित चक बंजारी जोत के पास पहुंचा ही था कि इसका अगला टायर फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया।
इस हादसे में वाहन दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की मदद से इस दुर्घटना में घायल आठ वर्षीय राम अग्रहरि, 24 वर्षीय संदीप, 26 वर्षीय रामाज्ञा, सात वर्षीय प्रिंस, 28 वर्षीय रामसजीवन और दीपचंद नाम का व्यक्ति हो गए। घायलों को मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। दुर्घटना के थोड़ी देर बाद दूसरे वाहन से अन्य बाराती भी मौके पर पहुंच गए। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।