{"_id":"5a36b2864f1c1bbd208b7303","slug":"three-thieves-caught-1-95-lakh-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चोर पकड़े, 1.95 लाख बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन चोर पकड़े, 1.95 लाख बरामद
संतकबीरनगर (ब्यूूूराो)
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। ेबखिरा पुलिस ने शनिवार की शाम तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का एक लाख 95 हजार रुपये और चाकू बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि बखिरा कसबे में पिछले दिनों हुई चोरी में आरोपी शामिल थे। एसपी ने पुलिस लाइंस में पत्रकार वार्ता के दौरान चोरी का खुलासा किया।
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि बखिरा चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ शनिवार की शाम क्षेत्र भ्रमण पर थे। उसी दौरान मुुखबिर से सूचना मिली कि छह दिसंबर को बखिरा कसबे में किराने की दुकान में हुई चोरी में शामिल चोर हरदी चौराहे के पास एक चाय की दुकान में बैठे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी ने हमराहियों के साथ घेराबंदी की। इस दौरान चोर भागने लगे। जिन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया। पकड़े गए सोनू मिश्र, संदीप गुप्त और धर्मेंद्र साहनी निवासी मेडरापार थाना बखिरा के है। तलाशी के दौरान सोनू के पास से चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ के बाद बताया कि छह दिसंबर की रात में करीब दस बजे सोनू मिश्र ने बखिरा कसबे के मुकेश जायसवाल को दुकान के दराज में रुपये रखते हुए देखा था। इसकी जानकारी संदीप और धर्मेंद्र को दी थी। उसी रात दो लाख 37 हजार रुपये चुरा लिए। इसमे से 41,500 आपस में बांट कर खर्च कर दिए थे। शेष रुपये सोनू मिश्र के मकान में छुपा दिए थे। निशानदेही पर एक लाख 95 हजार रुपये बरामद किया गया। टीम में उप निरीक्षक जय प्रकाश सिंह, कांस्टेबल रमेश यादव, कांस्टेबल जयराम सरोज और मोहन सरोज शामिल रहे।