फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three people including principal and retired teacher sent to jail

प्रधान और रिटायर्ड शिक्षक समेत तीन लोग भेजे गए जेल

Tue, 13 Feb 2018 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Tue, 13 Feb 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Three people including principal and retired teacher sent to jail
पुलिस - फोटो : amar ujala
बेलहर। क्षेत्र के गोनहा घाट के पास सिधौना में जमीन की पैमाइश के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों पर हत्या के प्रयास और डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में प्रधान और रिटायर्ड शिक्षक समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि बढ़याबाबू गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक सर्वजीत सिंह की ओर से विपक्षी प्रधान राजनरायणन सिंह उर्फ पिंगल सिंह पर जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करने का आरोप मढ़ा गया है। आरोप है फायरिंग में उनके दाहिने हाथ की बीच की अंगुली में गोली लगी है। उनकी तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधान राजनरायन सिंह और गुड्डू सिंह के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। जबकि प्रधान राजनरायन सिंह की ओर से आरोप मढ़ा गया है कि पैमाइश के दौरान ही सर्वजीत सिंह, विशाल उर्फ आदित्य सिंह, इंद्रजीत सिंह,अमरजीत सिंह समेत पांच लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि लोग उन पर हमलावर हो गए और छीनाझपटी में उनके रिवाल्वर से हवाई फायिंरग हो गई। लोग उनकी गाड़ी की चाबी और उसमें रखा 50000 रुपये उठा ले गए। इस मामले में सर्वजीत सिंह आदि पर मारपीट और डकैती का केस दर्ज किया गया। आगे बताया कि जांच पड़ताल में हत्या के प्रयास और डकैती का आरोप निधारा पाया गया है। प्रधान राजनरायन सिंह, रिटायर्ड शिक्षक सर्वजीत सिंह और विशाल सिंह को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed