फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   three booked in accidental death

जीजा-साली समेत तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज

Sat, 19 May 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 May 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
three booked in accidental death
डेमो - फोटो : डेमो
संतकबीरनगर। तीन दिन पूर्व दुर्घटना में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत होने के मामले में पीडित परिजनों ने जहर देकर बेटे को मारने की आशंका जाहिर की है। शनिवार को पीड़ित पिता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने जीजा- साली समेत तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया ।
विज्ञापन

 
मगहर कस्बे के दीनदयाल नगर निवासी उपेंद्र नाथ तिवारी का आरोप है कि उसका 22 वर्षीय बेटा सूरज तिवारी सहजनवा में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। 16 मई को बेटा काम करने सहजनवा गया था। शाम को फोन पर मां को बताया कि वह विलंब से घर पहुंचेगा क्योंकि वह अपने दोस्त शिवेंद्र गुप्ता के साथ खलीलाबाद जाएगा। उसका बेटा सूरत और शिवेंद्र दोस्त थे।
विज्ञापन


उसके बेटे का शिवेंद्र गुप्ता के साथ कंचन गुप्ता के घर आना- जाना था। रात साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली कि उसके बेटे का दुर्घटना में घायल हो गया है। उसके घर वाले जब धोबीटोला पहुंचे तो देखा कि वहां पर शिवेंद्र गुप्ता के भाई की साली कंचन गुप्ता पुत्री अशोक गुप्ता व शिवेंद्र गुप्ता मौजूद थे। जबकि उसके बेटे सूरज के मुंह से झांग निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर 108 नंबर के एबुलेंस से बेटे और शिवेंद्र गुप्ता को जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां उपचार के दौरान सूूरज की मौत हो गई। पीडित पिता ने आशंका जाहिर की है कि कंचन गुप्ता व उसके परिवार वाले मिल कर बेटे सूरज तिवारी की हत्या जहर देकर करवा दिए है।

इस साजिश में शिवेंद्र गुप्ता पुत्र रामभरत गुप्ता निवासी दुबौलिया बस्ती , कंचन गुप्ता व अशोक गुप्ता निवासी शेरपुर मगहर शामिल थे। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिवेंद्र गुप्ता,कंचन गुप्ता और अशोक गुप्ता पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो साक्ष्य मिलेंगे,उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अलग अलग जगह हुई मारपीट में आठ घायल
हैंसर। क्षेत्र के अलग- अलग गांवों में शनिवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान आठ लोग घायल हो गए। पुलिस इन मामलो में 14 लोगो के विरुद्व मारपीट का केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।  

प्रजापतिपुर गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगो ने रणविजय मिश्र को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें रणविजय ने दो के विरुद्व मारपीट का केस दर्ज कराया है। रामपुर गांव निवासी चैतु का आरोप है कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर उन्हें तथा परिवार के दो लोगो को तीन लोगो ने मारापीटा। जिसमें तीन के विरुद्व एनसीआर दर्ज हुआ है।  


घोरांग गांव निवासी शीला पत्नी योगेंद्र का आरोप है कि उनके गांव के दो लोग उन्हें तथा बेटी को मारपीट कर घायल किए । खैरा गांव में दो पक्षो के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। एसओं संतोष तिवारी ने बताया कि खैरा में दोनो पक्ष के चार - चार लोगो के विरुद्व मारपीट का केस दर्ज कर मामले का जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed