फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   theft in house

घर में घुसे चोर, उड़ा ले गए जेवरात

Thu, 18 Aug 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
theft in house
कोतवाली क्षेत्र के घौरहरा गांव में चाेरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। इंडस्ट्रियल एरिया में धौरहरा मोड़ पर स्थित मकान में बुधवार की रात चोर घुस गए और घर में रखे जेवरात चुरा ले गए। घटना के समय घर में कोई नहीं था। देर रात जब परिवार वाले जब घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। घर वालों ने करीब दो लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी हो जाने की बात कही है। सूचना के बाद रात में ही पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। गुरुवार को चार संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र रामकिशुन यादव इंडस्ट्रियल एरिया में धौरहरा मोड़ पर मकान बनवाए हैं। दो साल पूर्व ही सुरेंद्र यादव रोजगार के सिलसिले में सऊदी चले गए। घर में उनकी पत्नी पम्मी और दस साल की बेटी खुशी और पांच वर्ष की अंकिता रहती हैं। इसके अलावा बच्चों की देखरेख करने के लिए उनका साला विजय यादव भी रहता है। विजय यादव बगहिया पर मोबाइल की दुकान भी चलाता है। बुधवार को पम्मी अपने बच्चों के साथ अयोध्या गई थी। जबकि विजय यादव दुकान पर चला गया था।
विज्ञापन


रात दस बजे के करीब विजय जब अपने बहनोई के मकान पर पहुंचा तो घर के अंदर बाक्स टूटा और सामान बिखरा देख कर सहम गया। उसने तत्काल अपनी बहन पम्मी को फोन पर सूचना दी। रात में ही बहन भी बच्चों के साथ पहुंच गई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि चोर पहले पोल के सहारे छत पर चढ़े, फिर सीढ़ी के रास्ते घर में दाखिल हो गए। कमरे में रखे बाक्स को तोड़ कर उसमें रखे करीब दो लाख के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। पीड़ित परिजनों ने रात में ही औद्योगिक नगर चौकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र तिवारी सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी। गुरुवार को पुलिस चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद केस दर्ज किया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed