फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Theft in the house, grabbed one

मकान में चोरी, एक को पकड़ा 

Tue, 29 Nov 2016 11:23 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 29 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Theft in the house, grabbed one
chori - फोटो : amar ujala
शहर के बंजरिया पश्चिमी मोहल्ले में एक खाली मकान में सोमवार की रात चोर घुस आए। खटपट की आवाज पर आस-पास के कुछ लोग जगे और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। खबर पर पहुंची पुलिस ने वारदात करके भाग रहे एक बदमाश को तमंचे के साथ पकड़ लिया। जबकि अन्य बदमाश भागने मेें सफल रहे। 
विज्ञापन


बंजरिया पश्चिमी मोहल्ला निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव के पिता स्वर्गीय भीष्म शंकर लाल श्रीवास्तव बिहार समस्तीपुर में एडीजे पद से वर्ष 2012 में सेवानिवृत्त हुए थे। इसी वर्ष 2012 में उनकी मौत हो गई थी। उनके बेटे अजय श्रीवास्तव का परिवार और उनकी मां यहां रहती हैं। उनके मकान में गोंडा की रहने वाली शिक्षिका सविता किराएदार हैं। दो- तीन पहले शिक्षिका छुट्टी पर घर चली गईं थी। 
विज्ञापन


27 नवंबर को अजय श्रीवास्तव परिवार के साथ लखनऊ में किसी रिश्तेदार के वहां आयोजित शादी कार्यक्रम में गए थे। ऐसे में उनका घर खाली था। सोमवार की रात कुछ बदमाश दरवाजे का कुंडी तोड़ कर उनके घर में घुस गए । उनके  तीन कमरे का ताला तोड़ कर खंगाले और किराएदार के कमरे में भी    चोरी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित अजय श्रीवास्तव ने बताया कि रात में वारदात के दौरान खटपट की आवाज पर आस-पास के लोग जग गए और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दिए। उसी दौरान जब बदमाश वारदात करके भाग रहे थे तो किसी पड़ोसी ने डंडा चला कर एक बदमाश को मारा।


जिसकी वजह से वह बदमाश चहारदीवारी कूद कर नहीं भाग पाया और अन्य भागने में सफल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा भी मिला। पीड़ित ने बताया उनके घर से करीब  40 हजार रुपये का सामान चोर ले गए। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। उसके भागे साथियों के बारे में भी जानकारी हासिल कर ली गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed