{"_id":"582df46a4f1c1b56369007af","slug":"the-police-again-challenging-mastermind-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को फिर चुनौती दे गए मास्टर माइंड लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को फिर चुनौती दे गए मास्टर माइंड लुटेरे
शोभित कुमार पांडेय/Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Loot on Petrol Pump
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के आला अफसर भले ही अलर्ट रहने और स्मार्ट बनने की नसीहत देते रहें, लेकिन मातहत हैं कि सुधरते ही नहीं। हाल यह है कि पिछले नौ दिनों में मास्टर माइंड बदमाशों ने बस्ती और संतकबीरनगर जिले में लूट और डकैती की चार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी। बदमाश गैंग वारदात के लिए लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल कर रहा है और हाईवे के किनारे व्यवसाय करने वालों को निशाना बना रहा है। जिससे भागने में सरलता हो।
पहली दफा सात नवंबर को संतकबीरनगर के मड़या में मार्बल व्यवसायी रामअजोर चौरसिया और उनके सहयोगी को बंधक बनाकर मारने-पीटने के बाद लूटपाट की थी। इस दौरान वे सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ कर साथ उठा ले गए थे। यहां से वारदात करने के बाद बदमाशों ने बस्ती के हरदिया में एक बिल्ंिडग मैटेरियल व्यवसायी को निशाना बनाया। अभी पुलिस दोनों जिलों की पुलिस समन्वित प्रयास से वारदातों के खुलासे की ओर बढ़ रही थी कि बुधवार रात बदमाशों ने दो वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को फिर ठेंगा दिखा दिया। पहली वारदात संतकबीरनगर में बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे हुई। यहां लग्जरी गाड़ी सवार बदमाशों ने गोरखपुर-लखनऊ हाईवे के किनारे केनौना कुर्थिया निवासी किराना व्यवसायी बीरबल चौधरी के यहां धावा बोला। दो ग्राहकों को बंधक बनाकर मारपीट कर नकदी और जेवरात और मोबाइल लूट ले गए।
इस घटना के बाद दोनों जिलों की पुलिस चेकिंग में लगी। इसी बीच पता चला कि बस्ती के कलवारी क्षेत्र में बेईली गांव के बारात की कार रुकवाकर धनघटा क्षेत्र निवासी दूल्हा मोहम्मद रफीक और उसकी दुल्हन को कार रुकवा कर मारने- पीटने के बाद जेवरात लूट लिए। हालांकि चेकिंग के दौरान बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस को लग्जरी कार बरामद हुई। इसमें बरामद जेड-10 ब्रांड का सिगरेट बीरबल और उसके बेटों ने अपनी दुकान से लुटा बताया। इससे साफ है कि बुधवार को दोनों जिलों में एक ही गैंग ने वारदात की। पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाशों की बोलचाल में जिस भाषा का पश्चिमी यूपी जैसी है।
विज्ञापन
वहीं बरामद कार उत्तराखंड के रुड़की की है। इस बाबत स्थानीय पुलिस उत्तराखंड पुलिस से संपर्क कर रही है। एसपी संतकबीरनगर विक्रमादित्य सचान ने बताया कि पुलिस मामले के वर्कआउट की दिशा में काम कर रही है। बस्ती के एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि अब तक की जांच पड़ताल से पता चला है कि बस्ती और संतकबीरनगर जो वारदातें हुईं हैं, उसे एक ही गैंग ने अंजाम दिया है। छावनी में पुलिस को मिली गाड़ी रुड़की (उत्तराखंड) की है। सिगरेट की जो डिब्बी मिली है, उसे बदमाशों ने संतकबीरनगर से लूटा थी। बदमाश काफी शातिर हैं और आशंका है कि वारदात में गाड़ी चोरी की है। वैसे पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में जुटी हुई है।