{"_id":"570fe5934f1c1b16384a6e0a","slug":"the-fire-burned-50-acres-of-wheat-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 50 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से 50 बीघा गेहूं की फसल जली
sant kabir nagar
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
मूड़ाडीहा खुर्द गांव के सीवन में गेंहू के डंठल में लगी आग हवा के झोंकों से विकराल हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले में आग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को दुधारा, धनघटा, धर्मसिंहवा में छह स्थानों पर आगलगी की घटनाएं हुईं। इसमें 50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जल गई। साथ ही सात पंपिंग सेट और एक पब्लिक स्कूल भी आग की चपेट में आ गया। गांव वालों की मदद से फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
बाघनगर प्रतिनिधि के अनुसार दुधारा थाना क्षेत्र में पूर्वाह्न 11 बजे मूड़ाडीहा खुर्द गांव के सीवन में गेंहू के डंठल में आग लगी। पछुआ हवा के बढ़ते झोंकों से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते देखते ही करमाडोमन के सीवान में गेहूं काटकर बोझ बनाकर रखे जहीर अहमद का छह बीघा, आशिक अली का तीन बीघा, इश्हाक का चार बीघा गेहूं की फसल जलकर रख हो गया। साथ ही करमाडोमन गांव के सीवान में रखे पांच पंपिंग सेट व मूड़ाडीहा खुर्द गांव के दो पंपिग सेट जल गए।
इस आग की चपेट में छपियामाफी गांव के बार एक पब्लिक स्कूल की बेंच, कुर्सी कव जरूरी कागजात जलकर रख हो गए। करमाडोमन, सुल्तानपुर, छपियामाफी व गुलरिहा गांव के लोग चारों तरफ उठते आग के शोलों से भयभीत रहे। आसपास के गांववालों के अथक प्रयास से आग पर बुझाने में लगे रहे। फायर ब्रिगेड सूचना के काफी देर बाद पहुंचा। एसओ दुधारा व जनप्रतिनिधि सुबोध यादव, जिला पंचायत सदस्य शोएब नदवी, मो अहमद, मुनीरूलहसन चौधरी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान भी मौके पर पहुंच गए थे। आग की घटनाओं से तप्पा उजियार के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के उमरियावा के सीवान में आग लग गई। गांव के लोग इकट्ठा होकर आग पर जल्द ही काबू पा लिए,बावजूद इसके गेहूं की कुछ फसल जल गई।
कांटे प्रतिनिधि के अनुसार टेमा रहमत में आग लग गई। छह बीघा गन्ने की पेड़ी जल गई। नरसिंह यादव, फैशन, पप्पू और रोहूल्लाह आदि किसान प्रभावित हो गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक करमा डोमन,टेमा रहमत, खटहा ,मूडाडीहाबेग, सुल्तानगंज, छपिया माफी,उमरियावां आदि जगहों पर आग लगने घटनाएं हुईं।