फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teen shot to the ground in dispute

जमीनी विवाद में किशोर को मारी गोली

Wed, 04 Nov 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Wed, 04 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के अहरा गांव में बुधवार को जमीन संबंधी विवाद में एक चचेरे भाई ने किशोर को गोली मार दी। रास्ते से गुजर रही एक महिला के पैर में भी छर्रे लगे।
विज्ञापन

किशोर के सीने में गोली लगने से उसकी हालत नाजुक बता कर जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि मलौली सीएचसी के चिकित्सकों ने उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी। पुलिस ने घायल किशोर के चचेरे भाई को कट्टा के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

  जानकारी के मुताबिक अहरा गांव निवासी अनिल सिंह(17) पुत्र दिवाकर सिंह और मदन सिंह पुत्र वृंदावन चचेरे भाई हैं। दोनों के बीच दो विस्वा जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। अनिल दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार को वह दिल्ली से घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह अनिल जब अपने मकान से बाहर निकला,उसी दौरान उसे गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुन कर आस-पास के लोग जुट गए। गांव वालों ने बताया कि  गोली अनिल के सीने में लगी और वह जमीन पर गिर गया। गोली मारने वाला आरोपी युवक साइकिल से भाग निकला।
बेवा मां गांव वालों की मदद से घायल बेटे को लेकर  मलौली अस्पताल गई,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

घटना की सूचना पर एसओ ब्रजेश सिंह यादव मौके पर पहुंच गए थे।
एसओ ने बताया कि पूछताछ में जो पता चला है कि अनिल सिंह और मदन सिंह चचेरे भाई हैं। अनिल सिंह खेत में धान की कटाई करवा कर बोझा बनवाया था। खेत से दो- तीन बोझा धान गायब हो गया था। बोझा गायब करने का आरोप चचेरे भाई मदन सिंह लगा रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और अनिल ने पहले मदन को एक लाठी मार दिया। उसी दौरान मदन ने कट्टे से अनिल को गोली मार दी। मदन को कट्टे के साथ हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
            
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed