फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Succumbs to injuries during treatment

उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ा

Wed, 01 Feb 2017 12:07 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 01 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Succumbs to injuries during treatment
demo pic - फोटो : अमर उजाला
 कांटे चौकी के पास बस-ट्रक हादसे में घायल कुआं बुजुर्ग निवासी हिरामन(60) की जिला अस्पताल संतकबीरनगर में उपचार के दौरान सोमवार रात मौत हो गई। इससे हादसे में मृतकों की संख्या नौ हो गई।
विज्ञापन


 गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र के कुआं बुजुर्ग गांव के पूर्व प्रधान रामचंद मौर्य के ढाई वर्षीय पोते उत्क र्ष का मुंडन सोमवार को अयोध्या में होना था। इसके लिए प्राइवेट बस से 45 लोग अयोध्या जा रहे थे। सुबह करीब 8.20 बजे बस जब कांटे चौकी के पास पहुंची तो कोहरे के कारण चालक गलती से बस दूसरी लेन पर लेकर चला गया। इसी बीच कानपुर से सफेद पेंट लेकर गोरखपुर की ओर जा रहा ट्रक सीधा उससे भिड़ गया। इस हादसे में रामचंद मौर्य समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 32 घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल संतकबीरनगर और मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। घायलों में कुआं बुजुर्ग निवासी 60 वर्षीय हिरामन और उनकी पत्नी चंद्रावती देवी भी शामिल थे।
विज्ञापन


हिरामन का उपचार जिला अस्पताल संतकबीरनगर में चल रहा था, सोमवार रात में अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजने की अभी तैयारी हो रही थी कि हिरामन ने दम तोड़ दिया। कुंआ बुजुर्ग गांव निवासी रमेश शर्मा ने बताया कि हिरामन अपनी पत्नी चंद्रावती के साथ मुंडन संस्कार में नाई का काम करने जा रहे थे। जबकि उनकी घायल पत्नी का गोरखपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरामन के तीन बेटे और चार बेटियां है। उनके तीनों बेटे ध्रुव, धर्मेश और गुड्डू रोजगार के सिलसिले में दिल्ली रहते हैं। हादसे में मां- बाप के घायल होने की सूचना पर बेटे आ गए थे। शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। हादसे में कुआं बुजुर्ग गांव के अब तक पांच लोग मौत के शिकार हो चुके है। कांटे चौकी इंचार्ज रामभवन यादव ने बताया कि हिरामन शर्मा की मौत की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन शव लेकर घर चले गए। हादसे में अब तक कुल नौ लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed