{"_id":"57f540ca4f1c1b940a2706d2","slug":"struck-by-lightning-the-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरी,महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरी,महिला की मौत
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल के जमुअरिया खुर्द गांव में बुधवार सुबह बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना क्षेत्र के जमुअरिया खुर्द गांव निवासी चंद्रिका की पत्नी तारा देवी (40) सुबह आसमान में बादल देखकर छत से बिस्तर और धान आदि उठाने गईं थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और महिला उनकी चपेट में आकर झुलस गई।
जानकारी के बाद आसपास के लोग महिला को सीएचसी मेंहदावल ले गए। जहां चिकित्सक डॉ. रंजीत अग्रहरि ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। गांव वालों के ही सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गांववासियों ने बताया कि मृत महिला का पति रोजी रोजगार के लिए मुंबई गए हुए हैं। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। जिनमें नागेश्वर(20), राजेश्वर(12) और पुत्री कामिनी(12) है। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
वहीं घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि सूचना पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है, उसे भी घटना के बाबत गांव के लोगों के माध्यम से सूचना दे दी गई है।