{"_id":"5c65ae7bbdec221239762380","slug":"stolen-idol-bike-recovered-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की मूर्ति, बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की मूर्ति, बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार
Thu, 14 Feb 2019 11:37 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
चोरी की मूर्ति, बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने बुधवार की रात मगहर में कबीर स्थली के पास एक बाइक के साथ तीन युवकों को पकड़ा। दूसरे जिले के रहने वाले इन युवकों की तलाशी ली गई तो पीतल की एक मूर्ति बरामद हुई। तीनों इसे अष्टधातु की बताकर किसी पर्यटक को बेचने के लिए कबीर स्थली के पास पहुंचे थे।
एसपी आकाश तोमर के अनुसार बुधवार की रात कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह और स्वॉट टीम प्रभारी करुणाकर पांडेय की टीम ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर नंदलाल, राहुल कुमार और सुनील कुमार को पकड़ा। नंदलाल और सुनील देवरिया जिले के बरहज थाना के भड़सरा गांव के रहने वाले हैं और गोरखपुर में साकेत नगर कॉलोनी रहते हैं। राहुल बिहार के छपरा जिले के भहदैरा थाना के भोलनपुर टोला चकदहरा का निवासी है। राहुल नंदलाल का साला है और वह भी मूर्ति बिक्री से होने वाले लाभ में हिस्सेदार बनने के लालच में साथ हो गया था।