फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   STF exploring robbers

एसटीएफ भी तलाश रही लुटेरों को  

Sat, 19 Nov 2016 11:27 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 19 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
STF exploring robbers
सात और 16 नवंबर को बस्ती और संतकबीरनगर में हुई लूट और डकैती की चार वारदातों के पर्दाफाश के लिए दोनो जिलों की पुलिस टीम के साथ ही एसटीएफ भी जुट गई है। वहीं पुलिस टीम ने कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया है और उन नंबरों को टारगेट पर ले लिया है।       
विज्ञापन

पुलिस के विश्वस्त सूत्रों की माने तो जिस प्रकार घटनाएं बस्ती व संतकबीरनगर जिले में हुईं हैं, इसी से मिलती जुलती घटनाएं कुछ समय पूर्व पश्चिमी यूपी के हापुड़, मेरठ और बागपत जिलाें में भी हुई हैं।
विज्ञापन


 इसके साथ ही बस्ती व संतकबीरनगर जिले में जो भी वारदातें हुईं उनमें शामिल बदमाशों की भाषा भी पश्चिमी यूपी की है। ऐसे पुलिस पश्चिमी यूपी के तीनों जिलों की पुलिस से संपर्क साधे हुए है। सूत्रों का दावा है कि संतकबीरनगर, बस्ती और  गोररखपुर में व्यापारियों के साथ बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं का संज्ञान एसटीएफ ने ले लिया है। इसी के चलते 15 नवंबर को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने संतकबीरनगर से तीन लुटेरों को पकड़ा था। इन तीनों लुटेरों  को पकड़ने के बाद संतकबीरनगर जिले में अकाउंटेंट और अन्य लूट की वारदातों के साथ ही गोरखपुर जिले की भी कुछ वारदातों का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एसटीएफ की निगाह चारों घटनाओं के खुलासे की ओर है। एसपी संतकबीरनगर विक्रमादित्य सचान और एसपी बस्ती शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि लुटेरों का गैंग काफी शातिर है। लुटेरों के गैंग का सुराग लगाने में पुलिस की टीमें जुटी हैं। कुछ संदिग्ध नंबर ट्रेस किए गए हैं, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। उम्मीद है कि पुलिस टीम जल्द ही बदमाशों तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed