फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   School manager's murder expose

स्कूल प्रबंधक की हत्या का पर्दाफाश

Sun, 12 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 12 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
School manager's murder expose
आरोपियों को जेल भेजा। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 महुली क्षेत्र के मुडियारी गांव निवासी स्कूल प्रबंधक  उमेश यादव की हत्या का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया। हत्या में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप और डंडा भी पुलिस ने बरामद किया। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने यहीं बताया कि उसकी बहन से प्रबंधक के नाजायज संबंध थे। बार- बार मना करने के बाद भी वह हरकत से बाज नहीं आया। घटना की रात बहन के साथ उसे आपत्तिजनक हाल में देखा तो आपा खो दिया और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रबंधक की हत्या कर दी।
विज्ञापन

 एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि दस जून को मुडियारी गांव निवासी स्कूल प्रबंधक उमेश यादव की हत्या कर फेंकी गई लाश सिसवनिया गांव के सीवान में मिली थी। प्रबंधक के बड़े भाई अवधेश यादव की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनावरण के लिए स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को भी लगाया था। प्रबंधक की गायब मोबाइल की तलाश की गई तो नहीं मिली, लेकिन इसके काल डिटेल से पुलिस को सुराग लगा। विवेचना से सिसवनिया गांव निवासी अभियुक्त गोल्डेन उर्फ सर्वेश, अजय सिंह, हेमचंद्र सिंह और झीनक उर्फ सर्वजीत  प्रकाश में आए, जिन्हें पुलिस ने रविवार को सिसवनिया पुल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में मुख्य आरोपी गोल्डेन उर्फ सर्वेश ने बताया कि उसकी बहन से मुडियारी निवासी स्कूल प्रबंधक उमेश यादव से अंतरंग संबंध था। फोन से भी अक्सर बहन से बातचीत करता था। मामले की जानकारी होने के बाद बहन के साथ उमेश को भी काफी समझाया गया। मना करने के बाद भी वह नहीं माना। नौ जून की रात गांव स्थित बंसवारी में बहन के साथ उमेश को आपत्तिजनक हाल में देखा तो अपने आप को रोक नहीं पाया। पहले उसने खुद मारना पीटना शुरू किया और फिर बाद में गांव के ही अजय सिंह, हेमचंद सिंह, झीनक उर्फ सर्वजीत भी सहयोग में आ गए। चारों लोगों ने मिल कर लोहे की पाइप और डंडे से पीट - पीट कर उमेश की हत्या कर दी। एसपी के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि प्रबंधक की मोबाइल का सिम तोड़ कर फेंक दिया और घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप और डंडे को कुआनो नदी के किनारे फेंक दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर लोहे की पाइप और डंडे को पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन

 पुलिस टीम को मिला 2500 रुपये पुरस्कार
एसपी ने बताया कि हत्या के पर्दाफाश में एसओ महुली रमेश यादव, स्वाट टीम प्रभारी संतोष तिवारी, एसआई प्रदीप सिंह, कमलेेश सिंह, कांस्टेबल राजमंगल सिंह,राममिलन,मुनीर अहमद,विनय सिंह,आकाश यादव,ज्ञानचंद्र, विनोद पांडेय,राममगन भारती, मनोज राय,मनोज यादव और मोहम्मद जमीर शामिल रहे। पुलिस टीम को 2500 रुपये का पुरस्कार दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed