फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Scarf caught in the wheel of the bike, student dead

 बाइक के पहिए में दुपट्टा फंसने से छात्रा की मौत 

Wed, 23 Mar 2016 12:01 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 23 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Scarf caught in the wheel of the bike, student dead
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ख्‍ालीलाबाद  के शिवापार चौराहे के पास मंगलवार की शाम को बाइक पर पीछे बैठी छात्रा का दुपट्टा पहिए में फंस जाने से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल छात्रा को लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


 गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के रामनगर सूरस गांव निवासी 16 वर्षीय बबिता पुत्री गोबरी अपने बुआ के गांव कोतवाली क्षेत्र के बेलौली आई थी। मंगलवार को वह अपने फूफा स्वामी प्रसाद गुप्ता के साथ बाइक पर पीछे बैठ कर गांव रामनगर सूरस जा रही थी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के शिवापार के पास पहुंचते ही छात्रा का दुपट्टा बाइक की पिछले पहिए में फंस गया और वह झटके से सिर के बल नीचे गिर कर घायल हो गई। बाद में लोग उसे जिला अस्पताल लाए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज अवधेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिजनों के मुताबिक  हादसे की शिकार हुई छात्रा बबिता कक्षा नौ में पढ़ती थी। बुआ के घर से अपने गांव लौटते समय पहिए में दुपट्टा फंस जाने से नीचे सिर के बल गिरी और उसकी मौत हो गई। सिर में लगी चोट और खून की उल्टी होने की वजह से डॉक्टर मौत की वजह हेडइंजरी होना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed