{"_id":"6a3046e184727df498d0c6d3c14edfbc","slug":"rstiket-three-candidates-two-central-administrator-did-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन परीक्षार्थी रस्टीकेट, दो केंद्र व्यवस्थापक हटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन परीक्षार्थी रस्टीकेट, दो केंद्र व्यवस्थापक हटे
अमर उजाला/संतकबीरनगर
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में मंगलवार
विज्ञापन
को डीआईओएस की टीम ने तीन परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा और
उन्हें रस्टीकेट कर दिया।
वहीं सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल का मामला प्रकाश में आने पर वहां के केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया है। इसके साथ ही एक और केंद्र व्यवस्थापक को हटाया गया है। वहीं डीएम के निर्देश पर 31 परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण मौर्य ने बताया कि मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। केंद्रों के निरीक्षण में पथिक जी इंटर कॉलेज सुकरौली में एक परीक्षार्थी नकल सामग्री रख कर परीक्षा दे रहा था, जबकि श्रीकृष्ण राम गनेश इंटर कॉलेज सेमरौना में एक छात्र मोबाइल लेकर परीक्षा देते मिला और प्रेम चंद उमावि गोरयाघाट में भी एक परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया।
इन सभी को रस्टीकेट कर दिया गया। डीआईओएस ने बताया कि सोमवार को इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा में डायट की टीम द्वारा लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज टुंगपार में सामूहिक नकल पकड़े जाने की शिकायत मिली थी। जिसको देखते हुए वहां के केेंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। डीएम के निरीक्षण में जनता आदर्श इंटर कॉलेज अजाव में नकल की शिकायत मिली है।
डीएम के निर्देश पर वहां के केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर नए केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई है। बता दे कि मंगलवार को डीएम डॉक्टर सरोज कुमार और एसपी शैलेष कुमार पांडेय के बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के समय परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मचा रहा।