फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   robbers opened fire on the pick-up driver

बेखौफ लुटेरों ने पिकअप चालक पर फायरिंग की

Fri, 15 Jul 2016 11:48 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 15 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
robbers opened fire on the pick-up driver
बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार रात आठ बजे लूट की नीयत से पिकअप ड्राइवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैला दी। गोली लगने के बाद भी ड्राइवर ने हिम्मत नहीं हारी और गाड़ी भगाकर आबादी में पहुंचा। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। दूसरी ओर घटना की सूचना पर सीओ, कोतवाल एवं महुली एसओ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की। 
विज्ञापन


पश्चिमी बंजरिया निवासी प्रेम प्रकाश पाठक खलीलाबाद के व्यवसायी अयोध्या की पिकअप चलाते हैं। शुक्रवार को प्रेम प्रकाश माल की डिलिवरी एवं बकाया वसूली के लिए निकला था। उसके साथ सेल्समैन सत्यम पांडेय और मजदूर बलई यादव भी गाड़ी में सवार थे। तीनों गिठनी कस्बे में माल उतारकर बकाया वसूली के बाद खलीलाबाद लौट रहे थे। अभी वह कोतवाली एवं महुली थाना के सीमा से सटे मैनसिर-मोलनापुर मार्ग पर कटका मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि दो बाइकों पर सवार लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। संदेह होने पर प्रेम प्रकाश ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


एक गोली प्रेम प्रकाश के दाहिने हाथ की कोहनी के पास लगी। घायल होने के बाद भी प्रेम प्रकाश ने पिकअप को पूरी रफ्तार में दौड़ा दिया। महुली पहुंचकर एक परिचित होमगार्ड के घर पर गाड़ी खड़ी की और घटना की जानकारी व्यापारी अयोध्या को दी। सूचना पाकर आननफानन अयोध्या वहां पहुंचे और प्रेम प्रकाश को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। लूट की कोशिश और अन्य रंजिश दोनों बिंदुओं पर जांच की जाएगी। जल्द ही हमलावर पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed