{"_id":"587911cf4f1c1b922bbaa22a","slug":"rapid-tempo-driver-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक ने किशोरी से दुष्कर्म किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो चालक ने किशोरी से दुष्कर्म किया
Sant Kabir Nagar
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
rape
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से गांव के ही एक टेंपो चालक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी मां पहुंच गई, लेकिन आरोपी मां- बेटी को धक्का देकर भाग निकला। उलाहना देने पर पीड़ित परिजनों को आरोपी के घर वालों ने गाली गलौज देते हुए खदेड़ दिया। एसपी के निर्देश के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।
पीड़िता की मां का आरोप था कि 31 दिसंबर की रात करीब नौ बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी घर के बाहर गई थी। उसी दौरान गांव का टेंपो चालक तरबेज वहां पहुंच गया और बेटी को जबरियां पास की एक दुकान में घसीट ले गया। यहां आरोपी युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर वह दौड़ कर पहुंची और उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसे और बेटी को धक्का देकर आरोपी भाग निकला।
अगले दिन आरोपी के घर उलाहना देने गई तो आरोपी के चाचा ने गाली गलौज देते हुए खदेड़ दिया। इतना ही नहीं यह भी धमकी दी कि जो करना हो कर लो। पीड़िता की मां पहले कांटे पुलिस चौकी गई, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में मजबूर होकर 12 जनवरी को एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने सीओ और कोतवाल को मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर सीओ और कोतवाल ने मामले की जांच की। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि आरोपी तरबेज नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।