फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest against cow trafficking

गो तस्करी के खिलाफ हंगामा

Sun, 04 Sep 2016 11:10 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Sun, 04 Sep 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
protest against cow  trafficking
धर्मसिंहवा कस्बे में गो तस्करी के खिलाफ शनिवार रात लोगाें ने हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला
धर्मसिंहवा कस्बे में गो तस्करी के खिलाफ शनिवार रात लोगाें ने हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस की सुस्ती की वजह से गोवंशीय पशुओं से भरी गाड़ियां कस्बे से होकर बेखौफ गुजर जाती हैं। लोगाें की मांग थी कि पुलिस अपनी गश्त बढ़ाए और गो तस्करी रोकने का उचित इंतजाम करें। मामला बढ़ता देख एसओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


कस्बा निवासी ओमप्रकाश मोदनवाल, सुनील वर्मा, राकेश वर्मा, महेश वर्मा, संतोष, विजयपाल पांडेय, शिवपूजन मोदनवाल, अनिल मोदनवाल, कैलाश नाथ वर्मा आदि का आरोप था कि आए दिन गो तस्कर  पिकअप, डीसीएम और ट्रकों से धर्मसिंहवा कस्बे से होकर जाने वाली मार्ग से गुजरते हैं। इन की गाड़ियाें की स्पीड इतनी तेज होती है कि कोई सामने आ जाए तो उसके परखच्चे उड़ जाए। आरोप था कि पुलिस को कई बार सूचना दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही की गई। लोगों ने खुद कसबे में मंदिर के पास ब्रेकर बनवाया है। शनिवार रात में लगभग दस बजे गो वंशीय पशुओं से लदी एक  पिकअप बड़ी तेजी से कस्‍बे में पहुंची और ब्रेकर क्रॉसकर निकल गई। 
विज्ञापन


इस दौरान कई लोग उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे। कुछ लोगों ने बाइक से उस गाड़ी का पीछा भी किया लेकिन गाड़ी पकड़ से दूर हो गई। इस घटना को सुनकर कस्‍बे के चौराहे सैकड़ाें लोग इकट्ठा हुए और हंगामा करने लगे। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद गौड़ और अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर  लोगों को शांत कराया। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाया तो थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी मै नया आया हूं, अगर गो तस्करी इस मार्ग से होती है तो उस पर अंकुश लगाने का पुरजोर  कोशिश करूंगा। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed