{"_id":"5d0fb34b8ebc3e1f7f109226","slug":"police-uncle-mummy-is-beating-papa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अंकल ! मम्मी की पिटाई कर रहे हैं पापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अंकल ! मम्मी की पिटाई कर रहे हैं पापा
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
धनघटा(बस्ती)। महुली क्षेत्र के चौकी मुखलिसपुर में उस समय मौजूद पुलिसकर्मी और फरियादी चौक उठे जब छह साल की बच्ची हांफते हुए पहुंची और कहा कि पुलिस अंकल जल्दी चलिए उसके पिता नशे में मां की पिटाई कर रहे हैं। बच्ची दो किलोमीटर पैदल चल कर आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन ने बच्ची को लेकर उसके घर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने उसके पिता का शांतिभंग में चालान कर दिया। रविवार को मुखलिसपुर पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे। इसी बीच तिघरा गांव निवासी छह साल की बच्ची खुशबू को हांफते और रोते हुए देख मौके पर मौजूद लोग सन्न हो गए। चौकी प्रभारी ने बच्ची को पानी पिलाने के बाद उससे दुलार के साथ उसके आने का कारण पूछा। खुशबू ने बताया कि वह अकेले ही दो किलोमीटर पैदल दौड़कर आई है। उसके पिता जगनारायण नशे में मां संगीता की पिटाई कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन मय फोर्स बच्ची को लेकर तिघरा गांव पहुंचे। पुलिस ने जगनारायण को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो चौकी प्रभारी ने जगनारायय का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।