फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one lacs looted from retired teacher

रिटायर्ड शिक्षक से एक लाख रुपये की लूट

Mon, 25 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूूूराे/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूूूराे/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 25 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
one lacs looted from retired teacher
रिटायर्ड शिक्षक से एक लाख रुपये की लूट - फोटो : अमर उजाला
सेमरियावां/लोहरौली। सेमरियावां स्थित पीएनबी की शाखा के अंदर से सोमवार को एक रिटायर्ड शिक्षक का एक लाख रुपये लेकर एक बदमाश भाग निकला। दिनदहाडे़ घटी घटना से हड़कंप मच गया। खबर पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। 
विज्ञापन


दुधारा क्षेत्र के सिगारपुर गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक केदारनाथ पुत्र मेघा सोमवार को सेमरियावां स्थित पीएनबी में पैसा निकालने गए थे। वह अपने खाते से एक लाख रुपये निकाले। उसी दौरान बैंक परिसर में मौजूद एक बदमाश ने रिटायर्ड शिक्षक के हाथ से बैग छीन कर भाग गया।

विज्ञापन

पीड़ित की सूचना पर आस-पास के लोग जुट गए। बाद में दुधारा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज का खंगाला और बदमाश की शिनाख्त करने की कोशिश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 शिक्षक केदार नाथ ने बताया कि वह कुर्थिया प्राथमिक विद्यालय से जून 2015 में रिटायर्ड हुए थे। आगे बताया कि 20 जुलाई 2015 को पांच लाख रुपये फिक्स किए थे। उसी एफडी को तोड़ कर एक लाख रुपये निकाले और बदमाश उनके हाथ से पैसा रखा बैग लेकर भाग गया।


प्रभारी एसओ ब्रहमानंद गौड़ ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। शिक्षक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर पता किया जाएगा कि किन-किन लोगों से बातचीत हुई है। वैसे प्रथम दृष्टया जांच में जो बात सामने आ रही है उसमें यह है कि पीड़ित अपने बेटे की नौकरी के लिए किसी से बातचीत किया था।

नौकरी के नाम पर रुपये का लेन-देन किया गया है। बैंक के अंदर छिनैती की घटना झूठी है। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed