फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One arrested with theft of Bolero

चोरी की बोलेरो संग एक गिरफ्तार 

Mon, 03 Apr 2017 11:47 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 03 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
 One arrested with theft of Bolero
चोरी के वाहन संग पकड़ा गया शख्स आजमगढ़ का निवासी निकला। - फोटो : अमर उजाला
धनघटा पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार रात को बिड़हरघाट पुल के पास घेराबंदी करके चोरी की बोलेरो के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने पर वाहन चोरी के छह अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि इसी गैंग ने पूर्व विधायक की बोलेरो समेत छह वाहनों को भी चुराया था। गैंग के दो अन्य सदस्यों का भी पता चला है। इसमें से एक जेल में बंद है। 
विज्ञापन


एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि एसओ धनघटा जे एन त्रिपाठी, एसआई खुश मोहम्मद और मेंहदावल एसओ संतोष तिवारी ने टीम के सदस्यों के साथ घेरेबंदी करके बिडहर घाट पुल के पास से चोरी की बोलेरो के साथ एक युवक को पकड़ा था। पूछताछ में युवक की पहचान सुरेश राजभर, निवासी अमारी थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि उसने बरामद बोलेरो को 27 मार्च की रात गोरखपुर जिले के खजनी से अपने साथी आशुतोष सचान, निवासी बगहा थाना विघापुर जिला उन्नाव के साथ मिल कर चुराई थी। बरामद बोलेरो पर पहले यूपी 50 एल- 8127 नंबर अंकित था, लेकिन बाद में नंबर बदल कर यूपी 53 एल-8127 कर दिया था, जिससे गाड़ी पकड़ में न आ सके। 
विज्ञापन


दो मार्च की रात में महुली के नाथनगर से सड़क के किनारे खड़ी पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान की बोलेरो को अपने साथी आशुतोष के साथ चुरा कर आजमगढ़ ले गया था। जहां से वाहन को काटकर कबाड़ी को बेंच दिया गया। उसका एक साथी सुनील कुमार यादव निवासी बाडूपुरवा छिटकहवा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ जेल में बंद है। सुनील ही चुराई गई गाड़ियों को बेचने के लिए खरीदारों और कबाड़ियों की व्यवस्था करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश राजभर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कोतवाली के बघौली, सरौली,सरजू नहर कॉलोनी, विधियानी एवं भिटवा मोहल्ले से बोलेरो चुरा कर ले गया था। इन पांच गाड़ियों को भी कटवाकर बेच दिया गया। प्रति वाहन 40-50 हजार रुपये में बेचा जाता था। एएसपी के अनुसार चोर गिरोह के तीन सदस्यों के नाम प्रकाश में आए हैं। अब पुलिस एक अन्य सदस्य की गिरफ्तारी के साथ ही चोरी की गाड़ी खरीदने और बेचने वाले कबाड़ियों और अन्य लोगों की धरपकड़ करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed