फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mother-daughter died in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में मां-बेटी की मौत

Fri, 12 Aug 2016 11:09 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 12 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter died in mysterious circumstances
साधना सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
 महुली क्षेत्र के भगवानपुर पश्चिमी गांव में बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता व उसकी मासूम बेटी की जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने दहेज के लिए मां-बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन


 महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी महेंद्र सिंह का आरोप था कि उन्होंने बेटी साधना सिंह की शादी 18 फरवरी 2014 को महुली क्षेत्र के भगवानपुर पश्चिमी गांव निवासी गंगेश प्रताप सिंह पुत्र रामनरायन सिंह के साथ की थी। शादी के छह माह बाद से ही बेटी साधना के ससुराल वालों ने दहेज में बाइक, चेन और एक लाख रुपये नकदी की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। साधना को पुत्री पैदा होने से सास कलावती सिंह नाराज चल रही थी।
विज्ञापन


10 दिन पूर्व भी बेटी को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। बेटी के ससुराल पहुंचने के बाद रिश्तेदारों के समझाने पर आठ अगस्त को  वह अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री छोटी के साथ ससुराल भगवानपुर पश्चिमी गांव गई थी। आरोप था गुरुवार रात पति  गंगेश प्रताप सिंह, ससुर रामनरायन सिंह, सास कमलावती देवी, जेठानी उमा सिंह पत्नी करुणेश प्रताप सिंह और सरोज सिंह पत्नी रीतेश प्रताप सिंह ने मिलकर साधना और उसकी डेढ़ वर्षीय  पुत्री पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। बाद में मां बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों द्वारा मृत घोषित किए   जाने के बाद ससुर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शवों को जबरियां लेकर भागने का प्रयास किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद डाक्टरों ने दोनों शवों को छीनकर एक कमरे में बंद कर दिया और कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही विवाहिता के ससुराल वाले वहां से खिसक लिए।  एसओ रमेश यादव ने बताया कि पीड़ित पिता महेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत अन्य पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं जानकारी पर सीओ ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed