{"_id":"58f8f45b4f1c1b3874474129","slug":"mother-and-son-beaten-by-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों ने मां-बेटे को पीटा
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
beaten
गुरुवार को समय माता मंदिर के पास कुछ लोगों ने एक मां-बेटे की पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस भी बाद में मौके पहुंच गई और जांच पड़ताल की। युवक की तहरीर पर पुलिस ने उसके ससुर, साले समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
धनघटा क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी राजू पुत्र लाल जी का आरोप था कि करीब सात-आठ महीने पहले उसकी शादी गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी सुनैना पुत्री ओंकारनाथ के साथ हुई थी। आरोप था कि उसकी पत्नी शादी में ही विदा होकर उसके घर आई थी और कुछ ही दिन रहने के बाद मायके चली गई। उसकी पत्नी दुबारा ससुराल आने को तैयार नहीं थी। इसी मामले को लेकर गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच बातचीत करने के लिए खलीलाबाद समय माता मंदिर परिसर में बुलाया गया था। वह और उसकी मां सोना देवी समय माता मंदिर पर आए थे।
आरोप है कि उसी दौरान उसके ससुर ओंकारनाथ, साला श्रीकांत व सर्वेश,भोलू के साथ मिल कर मंदिर के पीछे उसकी पिटाई करने लगे। घटना देख बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां सोना देवी को भी लोगों ने लात-घूंसे से मारपीट कर घायल कर दिया। मार पिटाई से उसके और मां को काफी चोटें आई। घायल राजू ने अपने ससुर समेत अन्य के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया।
विज्ञापन
एसएसआई महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि घायल राजू की तहरीर के आधार पर उसके ससुर ओंकानाथ, साले श्रीकांत समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।