फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mama died in the accident, nephew wounded

हादसे में मामा की मौत,भांजा घायल

Thu, 23 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 23 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mama died in the accident, nephew wounded
हादसे में शख्स की मौत। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 कांटे पुलिस चौकी के समीप बने बस स्टॉप की रेलिंग पर बैठे मामा- भांजे को गुरुवार की भोर में पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। इससे मामा की जहांघटना स्थल पर मौत हो गई, वहीं भांजा गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना करने वाला चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर भाग गया। खबर पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया। 
विज्ञापन

कांटे प्रतिनिधि के अनुसार सीतापुर रोड लखनऊ निवासी ड्राइवर नौशाद अपनी ट्रक में पुणे से पेंट लाद कर सिलीगुड़ी जा रहा था। ट्रक में चालक के अलावा उन्नाव निवासी खलासी शरीफ और ट्रक मालिक के परचित रुस्तम अली पुत्र कलाम और वसीम पुत्र मंजूर सवार थे। बुधवार की भोर में चालक कांटे पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर हाईवे के किनारे ट्रक को खड़ी करके नित्य क्रिया कर्म के लिए चला गया। जबकि खलासी शरीफ उसी में सोया रहा। ट्रक में सवार रूस्तम अली और वसीम नीचे उतर बस स्टॉफ की बनी रेलिंग पर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान बस्ती से गोरखपुर की तरफ तेज गति से जा रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग पर बैठे दोनों युवकों को रौंद दिया। इससे मामा रुस्तम अली की मौके पर मौत हो गई। जबकि भांजा वसीम घायल हो गया। दुर्घटना करने के बाद मौके पर ट्रक छोड़ कर चालक भाग निकला। खबर पर चौकी इंचार्ज रामभवन यादव अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि ड्राईवर नौशाद ने बताया कि 35 वर्षीय मृतक  रुस्तम अली पुत्र कलाम और घायल वसीम पुत्र मंजूर लखनऊ के मडियांव थाना क्षेत्र के खजलुल्लागंज के निवासी है। दोनों रिश्ते में मामा- भांजे है। घायल को जिला अस्पताल भेजवा दिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed