{"_id":"576c250d4f1c1bef58b486e1","slug":"mama-died-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मामा की मौत,भांजा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में मामा की मौत,भांजा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
हादसे में शख्स की मौत।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांटे पुलिस चौकी के समीप बने बस स्टॉप की रेलिंग पर बैठे मामा- भांजे को गुरुवार की भोर में पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। इससे मामा की जहांघटना स्थल पर मौत हो गई, वहीं भांजा गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना करने वाला चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर भाग गया। खबर पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया।
कांटे प्रतिनिधि के अनुसार सीतापुर रोड लखनऊ निवासी ड्राइवर नौशाद अपनी ट्रक में पुणे से पेंट लाद कर सिलीगुड़ी जा रहा था। ट्रक में चालक के अलावा उन्नाव निवासी खलासी शरीफ और ट्रक मालिक के परचित रुस्तम अली पुत्र कलाम और वसीम पुत्र मंजूर सवार थे। बुधवार की भोर में चालक कांटे पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर हाईवे के किनारे ट्रक को खड़ी करके नित्य क्रिया कर्म के लिए चला गया। जबकि खलासी शरीफ उसी में सोया रहा। ट्रक में सवार रूस्तम अली और वसीम नीचे उतर बस स्टॉफ की बनी रेलिंग पर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान बस्ती से गोरखपुर की तरफ तेज गति से जा रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग पर बैठे दोनों युवकों को रौंद दिया। इससे मामा रुस्तम अली की मौके पर मौत हो गई। जबकि भांजा वसीम घायल हो गया। दुर्घटना करने के बाद मौके पर ट्रक छोड़ कर चालक भाग निकला। खबर पर चौकी इंचार्ज रामभवन यादव अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि ड्राईवर नौशाद ने बताया कि 35 वर्षीय मृतक रुस्तम अली पुत्र कलाम और घायल वसीम पुत्र मंजूर लखनऊ के मडियांव थाना क्षेत्र के खजलुल्लागंज के निवासी है। दोनों रिश्ते में मामा- भांजे है। घायल को जिला अस्पताल भेजवा दिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।