{"_id":"5b33d0da4f1c1b36208b55c0","slug":"lsdy-found-at-roof-of-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगहर में मंदिर की छत पर हाथ-पैर बंधी युवती मिली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मगहर में मंदिर की छत पर हाथ-पैर बंधी युवती मिली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। मगहर कबीर चौरा के पास मंदिर की छत पर बुधवार की शाम हाथ-पैर बंधी युवती के मिलने से सनसनी मच गई। एक व्यक्ति की नजर जब उसपर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस ने मंदिर की छत से युवती को उतरवाकर महिला थाने भेजा।
जिस समय यह घटना हुई, उसी दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ कबीर चौरा परिसर में समाधि और मजार पर मत्था टेकने पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को इसी जगह पीएम का कार्यक्रम है। परिसर से लेकर बाहर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ऐसे में युवती का इस हाल में मिलना, लोगों को हैरत में डाल रहा है। पुलिस युवती से पूछताछ के आधार पर जांच कर रही है।
कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि मंदिर की छत पर मिली युवती का सिर्फ हाथ बंधा था। पैर बंधने की सूचना गलत है। 23 वर्षीय युवती गोरखपुर के हरपुर बुदहट क्षेत्र की रहने वाली है। अप्रैल में उसकी शादी हुई थी, लेकिन वह पांच जून को ससुराल से चली आई क्योंकि पति से उसके संबंध ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
पिता के अनुसार दो दिन पहले भी वह घर से चली गई थी। खोजबीन के दौरान वह सहजनवां में मिली थी। आज सुबह फिर वह घर से कहीं चली गई। उधर, पुलिस की पूछताछ में युवती ने आरोप लगाया कि दो युवकों ने उसका हाथ-पैर बांधकर उसे छत पर पहुंचा दिया था, लेकिन वह कुछ और नहीं बता रही।