फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lit fire and try to jump into

युवती ने मलबे में आग लगाकर कूदने का प्रयास किया

Sat, 12 May 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 May 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
lit fire and try to jump into
नाथनगर में अतिक्रमण हटवाने के बाद फूंका छप्पर। - फोटो : अमर उजाला
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम पड़रहा में शनिवार को हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम के वापस होते ही अतिक्रमणकारी परिवार की युवती ने मलबे में आग लगाकर उसमें कूदने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कुछ तहसील कर्मियों और ग्रामीणों ने युवती को पकड़ लिया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एसडीएम बाबूराम के नेतृत्व में राजस्व और महुली पुलिस की टीम पड़रहा गांव में सार्वजनिक भूमि पर हुए कब्जे  को हटाने पहुंची। गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा था। जेसीबी मशीन लेकर प्रशासन की टीम पहुंची तो घर पर कुछ लड़कियां ही मौजूद थीं। घर के भीतर का सामान  निकाल कर प्रशासन की टीम ने उसकी लिस्ट तैयार की।
विज्ञापन


बाद में गेहूं से भरी बोरियों को बिना निकलवाए ही जेसीबी से दीवार और छप्पर ढहवा दिया गया। एसडीएम ने कुछ तहसील कर्मियों को मौके पर छोड़ खुद वहां से रवाना होने लगे। तहसील कर्मियों का कहना है कि जैसे ही एसडीएम और इंस्पेक्टर महुली कुछ दूर पहुंचे कि अतिक्रमणकारी परिवार की एक युवती ने मलबे में आग लगाकर उसमें कूदने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील कर्मियों ने किसी तरह युवती को पकड़ लिया। सूचना पाकर वापस मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबे में जल रही गेहूं की बोरियों को बाहर निकलवाया। एसडीएम के निर्देश पर महिला कांस्टेबल ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया। इस दौरान तहसीलदार वंदना पांडेय, नायब तहसीलदार दीपक गुप्ता, इंस्पेक्टर महुली मनोज कुमार त्रिपाठी, एसआई नशीबुद्दीन, गिरजेश पासवान मौजूद रहे। इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी ।                              
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed