फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   killed father

बेटे ने बाप को मार डाला

Fri, 24 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 24 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
killed father
बेटा ‌गिरफ्तार। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 महुली क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड जगदीशपुर में शुक्रवार को एक बेटे ने फावड़े से प्रहार का बाप को मार डाला। मां ने बेटे पर पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को घटना में प्रयुक्त फावड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

 जगदीशपुर निवासी 48 वर्षीय निरंजन पुत्र साधूशरन गौड़ शुक्रवार की सुबह घर पहुंच कर खाना मांगा। खाना मिलने में देरी होने पर वह नाराज होकर अपशब्द का प्रयोग करने लगा। इसी दौरान उसकी बेटी लीला ने उसे मना किया, तो वह बेटी को मारने-पीटने लगा। बहन को बचाने पहुंचे अपने 12 वर्षीय बेटे सुरेंद्र को मारने के लिए फावड़ा लेकर दौड़ा लिया। इसी बीच बड़ा बेटा भाई को बचाने पहुंच गया और बाप से फावड़ा छीनकर प्रहार कर दिया। इससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल निरंजन को लोग नाथनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सावरी देवी पत्नी निरंजन का आरोप था कि सुबह करीब दस बजे खाना खाते समय उसके पति और बड़े बेटे सुभाष के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों की नोकझोंक मार पीट में बदल गई। बेटे सुभाष ने फावड़े से उसके पति निरंजन के सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। घायलावस्था में पति को सीएचसी नाथनगर ले जा गया, जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर के बाहर लगभग एक घंटे तक निरंजन का शव पड़ा रहा। सूचना देने के बाद भी जब पुलिस अस्पताल नही पहुंची तो मां बेटे शव को लेकर अपने घर चले गए। बाद में उसके घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस आरोपी सुभाष को हिरासत में लेकर  थाने गई। घटना में प्रयुक्त फावड़े को भी पुलिस ने कब्जे में ली। सावरी देवी ने बेटे द्वारा पति की हत्या किए जाने की तहरीर थाने पर दिया। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि बेटे के जरिए पिता की हत्या किए जाने के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। आरोपी सुभाष को आला कत्ल के साथ पुलिस ने पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed