फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   JCB driver killed in the accident, three injured

हादसे में जेसीबी चालक की मौत, तीन लोग घायल

Sat, 29 Oct 2016 11:26 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 29 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
  JCB driver killed in the accident, three injured
 खलीलाबाद- मेंहदावल मार्ग पर बड़गों पेट्रोल पंप के निकट शनिवार की  रात आठ बजे के करीब दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद जुटे आस-पास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एक घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज सुरपति तिवारी ने बताया कि बड़गो स्थित पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए। आगे बताया कि हादसे में मृत युवक सुरेश कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी उन्नाव बताया गया। पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि मृतक युवक जेल निर्माण में लगाए गए एक जेसीबी का    चालक था। 
विज्ञापन


 जबकि घायल युवक श्रवण निवासी समस्तीपुर बिहार का है और वह भी जेल में मजदूरी करता था। दूसरी बाइक सवार घायल अभिषेक सिंह और सूरज सिंह बड़गो के निवासी हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल अभिषेक सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed